सुबह से ही शहर के पंडालों में जुटने लगी भक्तों की भीड़, घरों व पंडालों में विधि-विधान से हुई मूर्ति स्थापना
लखनऊ। सुखकर्ता दु:खहर्ता वार्ता विघ्नाची, नुरवी पुरवी प्रेम कृपा जयाची गणपति की आरती के साथ सोमवार को शहर के विभिन्न स्थानों में बने पंडालों में गजानन की मूर्ति की स्थापना की गई। गणपति बप्पा मोरया, जय गणेश जय गणेश के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा, इसी के साथ दस दिवसीय गणेश उत्सव का आगाज हो गया। राजधानी में बने पंडालों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। हर कोई गणपति बप्पा की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखाई दे रहा था। भक्तों ने गजानन की मूर्ति स्थापना में शामिल होकर विधि विधान से पूजा अर्चना की और बप्पा के जयकारे लगाये। इस दौरान पूरा पंडाल भगवान गणेश की भक्ति में लीन नजर आया।
मनौतियों के राजा का गणेशोत्सव मूर्ति स्थापना के साथ शुरू
लखनऊ। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से श्री गणेश महोत्सव सोमवार को झूलेलाल वाटिका निकट हनुमान सेतु के पास मूर्ति स्थापना के साथ शुरू हुआ। पूजन में कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता, अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल व पार्षद रंजीत सिंह, जय करन सिंह, अखिलेश बंसल, संजय सिंह गांधी, गोपाल अग्रवाल, अखिलेश बंसल, सुधांशु बाथम, अजय अग्रवाल, योगेश बंसल, शरद अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, रामशंकर वर्मा, देशराज अग्रवाल, संजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, विजेंद्र अग्रवाल बिज्जू, समेत अन्य लोग मौजूद रहे। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम कोलकाता के प्रसिद्ध संजय शर्मा के संचालन मे शुरू हुये।
कार्यक्रम की शुरूआत गणपति बाप्पा की पावन वंदना से हुई। प्रसिद्ध गायक आदर्श राजपूत (कोलकाता) ने अपनी मधुर आवाज में आओ आओ पधारो गणराज जी, गणपति को प्रथम मनाना है, देवा देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन, और मेरे सिर पे सदा तेरा हाथ रहे जैसे भजनों की संगीतमय प्रस्तुति दी, जिस पर उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो गया। अगले क्रम में स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसमें भारत के अलग-अलग राज्यों की पारंपरिक पोशाक पहने कलाकारों ने गणपति महाराज का अभिनंदन किया। इस दौरान तिरुपति बालाजी, भगवान श्री कृष्ण, माँ दुर्गा और माँ काली की अलौकिक झाँकियों के दर्शन भी श्रद्धालुओं को कराए गए। कलाकारों ने एक भावपूर्ण नृत्य नाटिका के माध्यम से यह दशार्या कि भगवान गणेश का मस्तक हाथी का क्यों लगाया गया और क्यों हम हर वर्ष भाद्रपद की चतुर्थी को उनका जन्मोत्सव (गणेश चतुर्थी) के रूप में धूमधाम से मनाते हैं। तीसरी प्रमुख नृत्य नाटिका रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग की स्थापना पर आधारित थी। इसमें दशार्या गया कि किस प्रकार रावण वध के पश्चात ब्रह्मा हत्या/ब्राह्मण हत्या के पाप से मुक्ति पाने के लिए भगवान श्री राम ने शिवलिंग की स्थापना की और भगवान शिव उस ज्योतिर्लिंग में विराजमान हुए। संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि 15 सितम्बर को गजरे का कार्यक्रम रात्रि 8 बजे होगा। उन्होंने बताया कि भक्त लोग मनौतियों के राजा के दर्शन प्रतिदिन प्रात: 9:00 बजे से रात 11:00 बजे तक कर सकेंगे बप्पा की आरती सुबह 9:00 बजे और शाम 6:00 बजे होगी। इस बार बच्चों के नए-नए झूले आ आये हैं फास्ट फूड, आइसक्रीम, चाट के स्टाल है। मीना बाजार में महिलाओं के श्रृंगार संबंधी सारी सामग्री के स्टॉल है। पूरा परिसर मेले जैसा है। जिसमें सभी प्रकार के समान लोग खरीद सकेंगे।
उत्सव के मुख्य आकर्षण
15 सितम्बर, गजरा, रात्रि 8:00 बजे।
18 सितम्बर, दूर्वाभिषेक, मध्यान्ह 12 बजे।
19 सितम्बर- छप्पन भोग, रात्रि 8 बजे।
20 सितम्बर, सिन्दूराभिषेक, मध्याह्न 12 बजे।
23 सितम्बर- पाशांकुश पूजन मध्यान्ह 12 बजे।
24 सितम्बर- महाभिषेक मध्यान्ह 12 बजे, तथा महामोदक रात्रि 8:00 बजे।
———————————–
महिला एवं बच्चों के लिए विशेष प्रकार के झूले:
संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि हर साल करीब 82 हजार चिट्ठियां लिखी जाने वाले बप्पा के दरबार में इस बार लाखों भक्तों के आने की उम्मीद है। इसके अलावा काफी संख्या मे दुकानें चाट, फास्ट-फ्रूड एवं आइस्क्रीम की दुकाने व उनके पसन्द की सामग्री भी मिलेगी। पण्डाल के बाहर महोत्सव का र्स्प दिया गया है। महिला एवं बच्चों के लिए विशेष प्रकार के झूले लगाए गए हैं। इसके अलावा फूड जोन, किड्स जोन, गेम जोन, शापिंग जोन, लाइव प्रोग्राम नृत्य नाटिका एवं भजन, सिंगर सेलेब्रिटी मुख्य आकर्षण है। महामंत्री सतीश अग्रवाल ने बताया कि श्रंगार एवं आरती प्रतिदिन प्रात: 10 बजे एवं सायं 6:00 बजे होगी। इसमें सभी श्रद्धालु भाग ले सकते हैं । इसके अलावा प्रतिदिन प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे एवं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक तक मनौतियों के राजा के दर्शन होंगे। विगत वर्षो की भांति इस बार भी मनोतियों के राजा श्री गजानन के नाम चिट्ठी प्रतिदिन प्रात: 10 बजे से सायं 6:00 बजे तक श्रद्धालु लिख सकते हैं।
यहां भी विधि विधान से हुई गणपति की स्थापना:
श्री श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति की ओर से गणेश महोत्सव पंडाल, पीली कोठी मौसमबाग में श्री श्री पीली कोठी के राजा की मूर्ति स्थापना मंत्रोच्चार के साथ की गयी। यहां पीली कोठी के राजा सात दिनों तक भक्तों को दर्शन देंगे। समिति के पुजारी ने बताया कि इन सात दिनों में सिंदूर, अभिषेक नृत्य संध्या होगी और ओडसी नृत्य डांडिया, राधा कृष्ण होली, माता की चौकी और सुंदर झांकिया सजायी जाएगीं। राजधानी के चारबाग आलमबाग चौक गोमतीनगर और इंदिरा नगर एवं महानगर में भी गणपति बप्पा विधि विधान से विराजे, और उनकी पूजा अर्चना की गयी।
ऐशबाग में विराजे प्रथम पूज्य गणेश, हुआ विशेष शृंगार:
ऐशबाग जल संस्थान कालोनी की ओर से गणेश चतुर्थी के अवसर पर विशाल गणेशोत्सव एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या का आयोजन ऐशबाग स्थित जल संस्थान शिव मंदिर में किया गया। इस अवसर पर गणपति राखो मेरी लाज पूरन कीजौ मेरे काज, गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के बीच जल संस्थान शिव मंदिर परिसर में मंदिर के पुजारी ललित मिश्रा ने प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता गणेशजी, शंकर पार्वती, संकट मोचन हनुमान एवं समस्त देवी देवताओं की वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान से पूजा अर्चना करके समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने पंडाल में पांच दिनों के लिए गणेश प्रतिमा स्थापित की गई।
मवैया में विशेष शृंगार कर पूजन:
प्रथम पूज्य और रिद्धी सिद्धी के दाता भगवान गणेश का धूमधाम से पूजन किया गया। गणपति पूजा समिति की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार के संग गणपति प्रतिमा की स्थापना हुई। लोगों ने मंदिरों में पार्वती नंदन को लड्डू, मोदक का भोग लगाकर जयकारे लगाए। साथ ही पांच दिवसीय गणेश महोत्सव की शुरूआत हो गई। लोगों ने प्रथम पूज्य का गेंदे, मोगरे, गुलाब से विशेष शृंगार किया।
पत्रकारपुरम में विधिविधान से पधारे गणेश जी:
गोमती नगर के पत्रकारपुरम सहारा प्लाजा पूजा पंडाल में विधि विधान से श्री गणेश की स्थापना हुई। व्यापारियों ने भगवान की पूजा अर्चना की। दोपहर में प्रसाद का वितरण हुआ। शाम सात बजे महाआरती के बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इनमें भगवान शंकर और गणेश जी की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। वहीं कलाकारों ने सुंदर भजन भी गाए।
मंत्र उच्चारण के बीच गणपति महाराज की मूर्ति स्थापना:
आॅस्कर योग साई कृपा सेवा संस्थान ने अपने श्री श्री गणेश उत्सव के 17 वें वर्ष में प्रवेश करते हुए बुधवार को मंत्र उच्चारण के बीच गणपति महाराज की मूर्ति स्थापना की। शिवाजी मार्ग हीवेट रोड पर शुरू हुए श्री श्री गणेश उत्सव स्थल को भव्य ढंग से सजाया गया है ।
बताते चलें श्री गणपति महाराज को क्षेत्र में स्थानीय लोग शिवाजी मार्ग का राजा के नाम से भी बुलाते हैं। यहां पर भारी संख्या में स्थानीय लोग सुबह से लेकर शाम तक आरती और अन्य पूजन व कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। श्री श्री गणेश उत्सव के आयोजक गणेश शंकर पवार ने बताया बुधवार को शुरू हुए श्री श्री गणेश उत्सव में सबसे पहले पंडित के द्वारा मंत्र उच्चारण के बीच विधि विधान से मूर्ति की स्थापना की गई। बप्पा की स्थापना सुमन पवार ने किया। स्थापना के साथ ही शिवाजी मार्ग के राजा का श्रृंगार किया गया। उसके बाद हुए पूजा अर्चना में भक्तों ने बढ़कर के भाग लिया। शाम को भव्य आरती में सैकड़ो की संख्या में भक्तगण शिवाजी मार्ग के राजा के दर्शन के लिए उमड़े। आयोजक पदाधिकारी योग शिक्षका सुमन ने भक्तों को प्रसाद वितरण किया। गणेश शंकर पवार ने बताया कि बुधवार को शिवाजी मार्ग लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपाल दीक्षित व मंत्री अतुल त्रिपाठी व कई व्यापारियों ने पूजा अर्चना किया। इसके साथ ही व्यापारियों को रामचरितमानस पुस्तक व अंगवस्त्र भेंट किया गया।
बप्पा को लगा 11 किलो केसरिया मोदक का भोग:
मां सिद्धेश्वरी सेवा कुटुंब की ओर से गणेश महोत्सव का सेक्टर बी अलीगंज स्थित मां सिद्धेश्वरी मंदिर परिसर में बुधवार को विघ्नहर्ता गणेश जी की मूर्ति स्थापना के साथ शुरू हुआ। कलकत्ता से लाई गई प्रतिमा की स्थापना आचार्य शिवानंद शास्त्री द्वारा विधि विधान की कराई गई। जिसमे बप्पा को 11 किलो केसरिया मोदक, अखरोट, फलों का, केसरिया दूध बूंदी लड्डू का भोग लगाया गया। स्थापना पूजन के मुख्य जजमान भूपेश बंसल, व वीना गंभीर और उषा गंभीर रहे। शाम को भगवान गणेश की आरती पूजन के बाद संगीता अग्रवाल, अनुभा अग्रवाल, मंजू बंसल आदि महिलाओं द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमे घर में पधारो गजानन जी म्हारे घर में पधारो जैसे भजनों से बप्पा को प्रसन्न किया। आज के कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सांवरिया, मंदिर प्रभारी अशोक सांवरिया, कोषाध्यक्ष योगी अग्रवाल, पुलकित अग्रवाल, विक्की अग्रवाल शामिल हुए
धूमधाम से विराजमान हुए 25वें गणपति :
बड़ा शिवाला चौपटिया में श्री शुभ संस्कार समिति द्वारा आयोजित श्री गणेश जन्मोत्सव में आज गणपति दोपहर में धूमधाम से विराजमान हुए। समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडे के अनुसार गोमती का आंचल गंदा ना हो इस कारण से मेटल की मूर्ति विराजमान कराई गई है।
महामंत्री रिद्धि किशोर गौड़ के अनुसार पूरे देश में बेटियों के साथ बलात्कार और हत्या जैसे मामले रोज हो रहे हैं इसी के लिए सामाजिक चेतना जगाने हेतु इस बार गणपति पूजन बेटी बचाओ के अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है । मूर्ति स्थापना के समय आचार्य गिरजा शंकर दीक्षित, आशीष अग्रवाल, संदीप तिवारी, राजकुमार मेहरोत्रा, दिनेश टंडन, विपिन अवस्थी, कपिल गौड़, पंडित कुशल गौड़,राकेश कश्यप, करन गौड़ ,नीरा गर्ग सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित है। शाम को 10 यजमानों द्वारा वैदिक रीति से गणपति पूजन संपन्न किया गया एवं गणेश जी के 108 नाम से विशेष आराधना की गई।
हंस नगर कालोनी में गणपति बप्पा का हुआ आगमन:
विविध सेवा संस्थान और हंस नगर कालोनी परिवार ने सदस्यों ने मिलकर गणपति जी के आगमन पर ढोल और मंजीरे बजाकर किया स्वागत। यह दस दिवसीय पर्व खास तौर पर महाराष्ट्र में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन आज पूरे भारत में इसकी रौनक देखने को मिलती है। गणेश चतुर्थी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और शुभता का प्रतीक है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में आने वाले विघ्न दूर होते हैं, सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है, कार्यों में सफलता मिलती है, घर का वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है, इसलिए उनकी पूजा से सभी कष्टों और बाधाओं का नाश होता है। सरबजीत सिंह ने बताया कि दस दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ गरीबों को भोजन करवाया जाएगा। इस आयोजन को करवाने में सरबजीत सिंह, आशीष श्रीवास्तव, संजय सिंह, नेहा, वीनिता, संजू, गीता, मोना आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।
——
जयकारों के बीच छावनी में विराजे बप्पा
लखनऊ। श्रीगणेश चतुर्थी के मौके पर विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पल्टन छावनी सेक्टर – ए सीतापुर रोड योजना कालोनी में सात दिवसीय श्रीगणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार सुबह पं. राजकिशोर बाजपेई ने मंत्रोच्चार, पूजन व गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच प्रथम पूज्य की प्रतिमा स्थापित करवाई। बप्पा के दरबार में प्रतिदिन प्रात: 8:30 बजे व सांय 8:30 बजे आरती व भजन कीर्तन होगा। वहीं 15 सितंबर को सुंदरकांड पाठ, 19 सितंबर को भंडारा और 21 सितंबर को विसर्जन होगा। यहां बप्पा का दरबार और पंडाल स्थानीय बच्चों व युवाओं ने सजाया है। इस मौके पर अजय कुशवाहा, गीता, श्रीकृष्ण कुशवाहा, कृष्णावती, राजकुमार, आरती, कोमल, मनीष पाल, शिखा, प्रांशु, शालू, कुलदीप, विजय, शम्भू शरण वर्मा, मंगल सहित काफी संख्या में भक्त मौजूद थे।
———-
शिवाजी मार्ग के राजा गणपति महाराज की स्थापना
लखनऊ। सोमवार को शिवाजी मार्ग के राजा गणपति महाराज का सोमवार को श्री श्री गणेश उत्सव शुभारंभ किया गया । शिवाजी मार्ग स्थित आॅस्कर योग साइन कृपा सेवा संस्थान के तत्वाधान में महोत्सव 17 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। सोमवार को गणेश महोत्सव का शिवाजी मार्ग लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपाल दीक्षित ने वह वरिष्ठ महामंत्री अंकित शर्मा ,अभिनव गुप्ता, आदि श्री ,अभियान, दिव्यांश शुक्ला, ओम प्रजापति ने उद्घाटन किया। इसके बाद गणेश प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्राण प्रतिष्ठा पंडित श्याम जी ने मंत्रों उच्चारण के साथ विधि विधान से कराई। इसके बाद भक्तों ने गणेश जी महाराज का श्रृंगार किया। शाम को गणपति महाराज की महा आरती के साथ प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
– – – – – – – – – – – – – – – – – – – –
‘गणपति बप्पा मोरिया.. के जय घोष के बीच विराजमान हुए अलीगंज के राजा
आज गणपति लाल को मनाने आए हैं साथ ढोलक हरमोनिया लाए हैं..,
लखनऊ। गणपत बप्पा मोरिया के जय घोष के बीच नेहरू बाल वाटिका पार्क, अलीगंज स्थित गुलाब वाटिका अपार्टमेंट परिसर में अलीगंज के राजा विराजमान हुए। आचार्य उमेश मिश्रा के सानिध्य में हुई पूजन में समिति के सौरभ अग्रवाल, महेश अग्रवाल, पीके वर्मा, मनीष गुप्ता, पुजारी बाबा, शरद तिवारी, मनोज मिश्रा मौजूद रहे। संरक्षक संदीप अग्रवाल एवं महेश अग्रवाल ने बताया कि 14वें श्री गणेश जन्मोत्सव का भव्य आयोजन 18 सितंबर तक चलेगा। शाम को लखीमपुर खीरी के राम प्रताप लक्खा ने भजनों की गंगा बहाई। उन्होंने जय हो गणपति लाल की…, से करने के बाद “गज बदन लंबोदर निमंत्रण हम सबका है बस कमी आपकी है सुनाया…, अगले क्रम में आज गणपति लाल को मनाने आए हैं साथ ढोलक हरमोनिया लाए हैं। मीडिया प्रभारी मनीष गुप्ता ने बताया कि 15 सितंबर को लखनऊ के लोकप्रिय गायक मुकेश वर्मा द्वारा भजन संध्या एवं भव्य हनुमान जी की झांकी का प्रदर्शन होगा।




