back to top

पीएम बताएं कि किसके संरक्षण में ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा है नीरव: कांग्रेस

नई दिल्ली। अरबों रुपए की बैंक जालसाजी के आरोपी नीरव मोदी के लंदन में रहने और वहां की सड़कों पर सरेआम घूमने से जुड़ी खबर को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और सवाल किया कि आखिर यह भगोड़ा किसके संरक्षण में ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा है।

पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि हजारों करोड़

पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि हजारों करोड़ रुपए लूटकर ऐशगाह में जिंदगी बिताना इस सरकार में ही मुमकिन है। कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि प्रधानमंत्री कार्यालय को नीरव मोदी के बारे में पहले ही शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया, क्योंकि प्रधानमंत्री खुद चाहते थे कि नीरव मोदी देश से फरार हो जाए। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री को बहुत पहले ही नीरव और मेहुल भाई (मेहुल चौकसी) के सारे कारनामों की पूरी जानकारी थी। प्रियंका ने आरोप लगाया, मोदी जी ने घोटालेबाजों और चोरों के लिए न सिर्फ नामुमकिन को मुमकिन किया , बल्कि समर्थन भी दिया है।

देश आज चौकीदार से सवाल पूछ रहा

उन्होंने कहा, देश आज चौकीदार से सवाल पूछ रहा है कि नीरव मोदी किसके संरक्षण में लंदन में ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा है? नीरव मोदी मामले पर विदेश मंत्रालय के बयान को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सरकार ने गत अगस्त महीने में प्रत्यर्पण का आग्रह किया। इसके बाद से ब्रिटेन की सरकार पर दबाव क्यों नहीं बनाया गया? जिस प्रभावशाली कूटनीति का ढोल पीटा जाता है, उसका इस्तेमाल क्यों नहीं हुआ? विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ब्रिटेन अब भी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के देश के अनुरोध पर विचार कर रहा है।

भारत उसके प्रत्यर्पण के लिए

भारत उसके प्रत्यर्पण के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। इससे पहले पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, देश का 23,000 रुपए करोड़ लूट कर ले जाओ, बग़ैर रोक-टोक देश से भाग जाओ, फिर प्रधानमंत्री के साथ विदेश में फ़ोटो खिचवाओ, लंदन में 73 करोड़ रुपए के ऐशगाह में ज़िंदगी बिताओ। बुझो, मैं कौन हूँ, अरे छोटा मोदी, और कौनउ उन्होंने आरोप लगाया, जब मोदी भए कोतवाल, तो डर काहे का। मोदी है तो मुमकिन हैउ ब्रिटेन के एक बड़े अखबार टेलीग्राफ ने अपनी खबर में दावा किया है कि नीरव मोदी लंदन में एक आलीशान अपार्टमेंट में रहता है और वहां की सड़कों पर घूमता है। अखबार की ओर से जारी एक वीडियो में दिख रहा है कि रिपोर्टर के सवालों पर नीरव ने बार-बार कहा कि नो कमेंट।

RELATED ARTICLES

वाराणसी में जलभराव पर मंत्री एके शर्मा की सख्ती, अधिशासी अभियंता निलंबित

चौकाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन एवं गोईठहां एसटीपी के पम्प समय से संचालित न करने पर हुई कार्रवाई नगर विकास मंत्री के वाराणसी भ्रमण...

एस्सार की ईईटी रिटेल 40 करोड़ पाउंड में ब्रिटिश कंपनी एसजीएन का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन की खुदरा इकाई ने ब्रिटेन की पेट्रोल पंप संचालक कंपनी एसजीएन रिटेल का अधिग्रहण करने के लिए करार किया है।...

त्योहारी सत्र से पहले अमेजन ने भारत में बढ़ाया नेटवर्क, 150 डिलिवरी स्टेशन जोड़े

 नयी दिल्ली। ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन ने सोमवार को आगामी त्योहारी सत्र से पहले भारत में अपने परिचालन नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की।...

हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो कृतियों का लोकार्पण

'संक्रान्ति का संहार और काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक में हैं प्रमाणित तथ्य लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस...

पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता, गणपति बप्पा मोरया के लगे जयकारे

सुबह से ही शहर के पंडालों में जुटने लगी भक्तों की भीड़, घरों व पंडालों में विधि-विधान से हुई मूर्ति स्थापना लखनऊ। सुखकर्ता दु:खहर्ता...

संगीत और कला के अध्ययन में हिन्दी भाषा और साहित्य का प्रयोग अनिवार्य है : प्रो. मांडवी सिंह

हिन्दी दिवस पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में काव्य-पाठ एवं व्याख्यान का आयोजन लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के सुजान सभागार...

भक्ति संध्या के साथ मना पर्युषण पर्व का सातवां दिन

लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री जैन श्वेतांबर जैन दादाबाड़ी में चल रहे पर्युषण पर्व के सातवें दिन धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भक्ति संध्या का आयोजन...

कहानी, कविता व निबन्ध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन हिन्दी भवन के निराला सभागार में किया गया। दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की...

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा हरतालिका तीज व्रत

लखनऊ। भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया हरितालिका तीज के व्रत से पहले महिलाओं ने देर रात कलेवा कर इस कठिन निर्जला व्रत की शुरूआत की।...