back to top

PM मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’ की सफलता को सराहा, बुनियादी ढांचे एवं नवोन्मेष को विकास का आधार बताया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल की सफलता का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को कहा कि बुनियादी ढांचे के निर्माण, उद्यमिता और नवोन्मेष से देश को आगे बढ़ने एवं समृद्ध होने में मदद मिलती है।

भारत को विनिर्माण, डिजाइन और नवोन्मेष का वैश्विक केंद्र बनाने के उद्देश्य से ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम 25 सितंबर 2014 को शुरू किया गया था।मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,भारत में अधिक उत्पादन। भारत में अधिक निवेश। भारत से अधिक निर्यात। विभिन्न क्षेत्रों में बदलाव साफ दिखाई दे रहा है। ‘मेक इन इंडिया’ का उद्देश्य ऐसा बुनियादी ढांचा तैयार करना, उद्यमिता को बढ़ावा देना और नवोन्मेष को प्रोत्साहित करना है, जिससे भारत आगे बढ़े और समृद्ध हो।’’

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें सेमीकंडक्टर उद्योग, एयरोस्पेस, रेल इंजन और रेल डिब्बों के निर्माण, पोत निर्माण, मेट्रो नेटवर्क, वाहन उद्योग, औषधि, सौर ऊर्जा और मोबाइल फोन निर्माण समेत विभिन्न क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों को दिखाया गया है।

‘मेक इन इंडिया’ पहल का उद्देश्य निवेश को आसान बनाना, नवोन्मेष को बढ़ावा देना और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा विकसित करना है। पिछले कुछ वर्षों में ‘मेक इन इंडिया’ ने भारत की विनिर्माण यात्रा में कारोबारियों और निवेशकों की भागीदारी के लिए नए अवसर खोले हैं। बाद में इस पहल का विस्तार ‘मेक इन इंडिया 2.0’ के तहत किया गया। अब इसका ध्यान 27 क्षेत्रों पर है, जिनमें विनिर्माण के 15 और सेवा क्षेत्र के 12 क्षेत्र शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

नीट-पीजी: प्रश्न उजागर करने संबंधी याचिका पर न्यायालय का केंद्र को नोटिस

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों द्वारा...

साइबर ठगी से बचाव के लिए लखनऊ पुलिस की पहल, उटर गोमती नगर में छात्रों को किया जागरूक

लखनऊ। डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन...

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ की 5 मजबूत और 5 कमजोर कड़ियां

मुंबई। टेलीविजन पर सेलिब्रिटी रियलिटी शोज का फॉर्मूला हमेशा दर्शकों को लुभाता रहा है, खासकर तब जब परदे के पीछे की निजी जिंदगी और...