back to top

पीएम मोदी को मणिपुर से ज्यादा इजराइल की चिंता, राहुल गाँधी ने लगाया आरोप   

आइजोल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मणिपुर से ज्यादा इजराइल की घटनाओं से चिंतित हैं। मणिपुर में इस वर्ष मई से ही जातीय संघर्ष के कारण हिंसा की घटनाएं हो रही हैं।

कांग्रेस नेता गांधी ने शहर की सड़कों पर दो किलोमीटर की पदयात्रा के बाद आइजोल में राजभवन के नजदीक एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पड़ोसी मणिपुर अब एक संगठित राज्य नहीं रह गया है, बल्कि जातीय आधार पर दो राज्यों में बंट गया है।

चुनावी राज्य मिजोरम की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे राहुल ने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस ने 1986 में शांति समझौते पर हस्ताक्षर करके विद्रोह प्रभावित पूर्वाेत्तर राज्य में शांति स्थापित करने की पहल की थी। उन्होंने कहा, मेरे लिए यह आश्चर्य की बात है कि प्रधानमंत्री और भारत सरकार को इजराइल में जो (इजरायल-हमास संघर्ष) हो रहा है उसमें इतनी दिलचस्पी है, लेकिन मणिपुर में क्या हो रहा है उसकी कोई चिंता नहीं। मणिपुर में लोगों की हत्याएं की गईं, महिलाओं से छेड़छाड़ की गई और बच्चों को मार दिया गया।

उन्होंने कहा, भारत की अवधारणा एक-दूसरे का सम्मान करने, सहिष्णु बनने, एक दूसरे के विचारों, धर्मों और भाषाओं से सीखने की है….. यही भारत की अवधारण है जिस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हमला कर रही है।

उन्होंने कहा, वे (भाजपा) विभिन्न समुदायों, धर्मों और भाषाओं पर हमला करते हैं और वे देश में नफरत और हिंसा फैलाते हैं। वे अहंकार और एक दूसरे को नहीं समझने की प्रवृत्ति को फैला रहे हैं जो भारत की अवधारण के पूरी तरह से खिलाफ है। मिजोरम विधानसभा के लिए चुनाव सात नवंबर को एक ही चरण में होंगे और मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

RELATED ARTICLES

जंतर मंतर पर काॅकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन शुरू, सीजेपी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा

नयी दिल्ली । कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सदस्यों ने शनिवार को जंतर-मंतर पर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन के मद्देनजर...

गुजरात में कार की ट्रक से टक्कर में पांच लोगों की मौत

मोरबी (गुजरात)। गुजरात के मोरबी जिले में एक कार की डंपर ट्रक से टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य...

डब्ल्यूटीसी मैचों से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ उचित संयोजन तैयार करने उतरेगा भारत

मुल्लांपुर। भारत का पिछले कुछ समय में घरेलू टेस्ट मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन रहा है, लेकिन उसकी टीम अब भी बेहद मजबूत है और...

जंतर मंतर पर काॅकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन शुरू, सीजेपी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा

नयी दिल्ली । कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सदस्यों ने शनिवार को जंतर-मंतर पर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन के मद्देनजर...

दिल्ली होटल अग्निकांड : रसोइया गिरफ्तार, कई अन्य लोग हिरासत में

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के उस होटल के रसोइये को गिरफ्तार कर लिया है, जहां इस सप्ताह भीषण आग लगने से...

गुजरात में कार की ट्रक से टक्कर में पांच लोगों की मौत

मोरबी (गुजरात)। गुजरात के मोरबी जिले में एक कार की डंपर ट्रक से टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य...

कलाकार हमारी सांस्कृतिक विरासत के सच्चे संरक्षक : राज्यपाल

लोक संगीत, लोक नृत्य और लोक गायन को केवल स्मृतियों तक सीमित न रखकर वर्तमान जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यकलोक कलाकार हमारी सनातन...

रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किया जाए : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा में सम्मिलित हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहलखनऊ। नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के पंचम दिवस भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह...

योगी के जन्मदिन पर हनुमान जी को लगा 51 किलो लड्डू का भोग

अखिल भारतीय भोजपुरी समाजलखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरीसमाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के शुभ अवसर पर...