back to top

पदयात्रा व श्रद्धांजलि सभा में पीड़ितों को याद, सड़क सुरक्षा का संकल्प

लखनऊ। 17 नवंबर 2025 रोड सेफ़्टी नेटवर्क (आर.एस.एन) ने कंज्यूमर वॉयस और कंज्यूमर गिल्ड, लखनऊ के साथ मिलकर विश्व सड़क दुर्घटना पीड़ित स्मरण दिवस 2025 के अवसर पर आज लखनऊ में पदयात्रा और श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और उत्तर प्रदेश में प्रभावी स्पीड मैनेजमेंट तथा व्यापक राज्य सड़क सुरक्षा कार्ययोजना की तात्कालिक आवश्यकता पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ट्रिब्यूट मीट से हुई, जिसमें मुख्य रूप से सहायक पुलिस आयुक्त विकास कुमार पांडेय ने सड़क सुरक्षा में महिला शक्ति की सहभागिता को अहम बताया, उन्होंने कहा वॉकाथन जैसे कार्यक्रम यह याद दिलाते हैं कि गति नियंत्रण कमजोर सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है नागरिकों, प्राधिकरणों और नीतिनिर्माताओं के सामूहिक प्रयास से ही रोकी जा सकने वाली मौतों में कमी लाई जा सकती है।

डी के सिंह, थानाध्यक्ष मोहनलाल गंज ने भी सड़क सुरक्षा के नियम को पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्पीडिंग हमारे सड़क सुरक्षा परिदृश्य की सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक है तथा हमारी प्राथमिकता सभी के लिए सुरक्षित गतिशीलता सुनिश्चित करना है- विशेषकर पैदल यात्रियों, साइकिल चालकों और दोपहिया चालकों के लिए जो सबसे अधिक जोखिम में रहते हैं सुरक्षित गति और जिम्मेदार सड़क व्यवहार को बढ़ावा देना जीवन बचाने की कुंजी है।

डा अजय पांडेय, उपाध्यक्ष नरेडको, उत्तर प्रदेश ने सड़क सुरक्षा को एक महत्वपूर्ण विषय बताया तथा जिसमें जनभागीदारी आवश्यक है। सैयद एहतिशाम, रोड सेफ्टी एक्सपर्ट, मारुति सुजुकी ड्राइविंग स्कूल ने सड़क सुरक्षा के नियमो की विस्तार से जानकारी दी, प्रदीप सिंह सड़क सुरक्षा पर ग़ैर सरकारी संघटन की भूमिका आवश्यक बताया। उपस्थित लोगों ने- रिमेम्बर सपोर्ट एक्ट के संदेश को अपनाते हुए यह संकल्प दोहराया कि सड़क पर लिया गया हर ज़िम्मेदार निर्णय किसी की जान बचा सकता है। सभी प्रतिभागियों ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए मौन रखा तथा सड़क सुरक्षा की शपथ ली।

ए कॉल फॉर स्पीड मैनेजमेंट एंड ए रोड सेफ्टी एक्शन प्लान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं-विशेषकर पैदल यात्रियों, साइकिल चालकों और दोपहिया चालकों जैसे कमजोर सड़क उपयोगकर्ताओं की बढ़ती मृत्यु दर पर चिंता व्यक्त की गई इस पद यात्रा ने वैज्ञानिक गति प्रबंधन और सुरक्षित सड़क वातावरण अपनाने की आवश्यकता को रेखांकित किया।

प्रतिभागियों ने शहर के निर्धारित मार्गों पर धीमी गति, सुरक्षित सड़कें और गति कम करें, जीवन बचाएँ जैसे संदेशों वाले प्लेकार्ड लेकर पांडेय काम्प्लेक्स मोहनलाल गंज से पदयात्रा प्रारम्भ होकर मोहनलाल गंज बाजार, तहसील होते हुए थाना मोहनलाल गंज में समाप्त हुई। कार्यक्रम में विशेष कर महिला समूहों ने बड़ी संख्या मेँ प्रतिभाग किया।

नागरिकों, छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों, युवा समूहों और विभिन्न नागरिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश मजबूत किया कि सड़क सुरक्षा एक साझा ज़िम्मेदारी है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) की रोड एक्सीडेंट्स इन इंडिया 2023 रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 44,534 सड़क दुर्घटनाएँ दर्ज हुई और 23,652 लोगों की मृत्यु हुई यह संख्या देश में सबसे अधिक है। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतें सिर्फ आंकड़े नहीं हैं- हर एक मौत एक अधूरी कहानी है।


कंज्यूमर गिल्ड के अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा- स्पीड मैनेजमेंट को राज्य की व्यापक सड़क सुरक्षा योजनाओं में शामिल करना आवश्यक है साक्ष्य-आधारित मॉडल, प्रसंग-विशिष्ट गति सीमा और ठोस रोड सेफ़्ट्री एक्शन प्लान गंभीर दुर्घटनाओं को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पदयात्रा का का समापन इस सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा को एक सामुदायिक आंदोलन में बदला जाएगा इस अवसर पर यह रेखांकित किया गया कि सुरक्षित गति, सुरक्षित सड़कें और सुरक्षित व्यवहार ही जीवन बचाने की रणनीति का आधार होना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन अवधेश कुमार द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

 रामपुर : न्यूजीलैंड से आए युवक ने सौतेले पिता को गोली मारकर हत्या की, दो गिरफ्तार

रामपुर।  रामपुर जिले में 30 वर्षीय एक व्यवसायी की उसके कार सर्विस सेंटर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को...

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में दी बधाई, फिर चर्चा में आया उनका वही प्यारा संदेश

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनकी बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने खास अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं दीं। ऐश्वर्या...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार कुंभ का लोगो, वेबसाइट और विशेष गीत का लोकार्पण किया

हरिद्वार (उत्तराखंड)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ की धार्मिक महत्ता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के साथ आयोजन से संबंधित सूचनाओं को...

भारत की नजरें चौथा टी20 और श्रृंखला जीतने पर

हैदराबाद । शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को यहां चौथे टी20 मैच में इसी लय को बरकरार...

 रामपुर : न्यूजीलैंड से आए युवक ने सौतेले पिता को गोली मारकर हत्या की, दो गिरफ्तार

रामपुर।  रामपुर जिले में 30 वर्षीय एक व्यवसायी की उसके कार सर्विस सेंटर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को...

अनुपम खेर के नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ का यूएसए-कनाडा टूर खत्म, दर्शकों ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन

मुंबई। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ का अमेरिका और कनाडा का टूर शानदार अंदाज में संपन्न हो गया। बोस्टन में...

सनी देओल की नई फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ का मोशन पोस्टर जारी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपने करियर की दूसरी पारी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। ‘गदर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ जैसी...

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में दी बधाई, फिर चर्चा में आया उनका वही प्यारा संदेश

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनकी बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने खास अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं दीं। ऐश्वर्या...

रणबीर कपूर की रामायण पार्ट-1 40 भाषाओं में होगी रिलीज

मुबई। रणबीर कपूर की रामायण पार्ट 1 की रिलीज को अब एक महीना से भी कम वक्त बचा है। फिल्म दिवाली के मौके पर...