back to top

पीलीभीत में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो मजदूरों की मौत

पीलीभीत । पीलीभीत जिले में लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो मजदूरों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह हादसा बुधवार रात न्यूरिया थाना क्षेत्र में हुआ।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सैजनिया गांव निवासी भानु प्रताप (28) और तनसुख राम (40) उत्तराखंड के खटीमा में मजदूरी करते थे और बुधवार को काम खत्म करने के बाद दोनों मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल लकड़ी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि टक्कर लगने से दोनों मजदूर सड़क पर गिर पड़े और ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों श्रमिकों को जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने रात करीब 11 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि उसकी तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

यूपी के 5 लाख घरों में लगेंगे रूफटॉप सोलर, 31 मार्च 2027 से पहले करें आवेदन; मिल सकती है 1.08 लाख तक सब्सिडी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है। प्रधानमंत्री सूर्य...

कथा के विरोध पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज, बोले- पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे राक्षस, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं

गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा और सनातन धर्म के विरोध को लेकर टिप्पणी की है। उत्तर प्रदेश के गोंडा...

मध्य प्रदेश में पिता की हैवानियत, 6 साल की बेटी की हत्या कर पत्नी को भी किया लहूलुहान

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

बेटी राशा और बेटे के साथ महाकाल के दरबार पहुंचीं रवीना टंडन, बोलीं- आज का दिन मेरे लिए बेहद सौभाग्यशाली

उज्जैन: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन मंगलवार को अपने दोनों बच्चों के साथ उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन...

ग्रीस में रोमांटिक छुट्टियां मना रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिखी शानदार केमिस्ट्री; जेह की तस्वीर भी छाई

मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों ग्रीस में परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही...