back to top

शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक सम्बन्ध, गर्भपात कराने के आरोप में केस दर्ज

ठाणे। नवी मुंबई पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने और उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि ठाणे जिले के मुंब्रा के रहने वाले 35 वर्षीय आरोपी ने पहले से शादीशुदा और दो बच्चे का पिता होने की बात छिपाई। प्राथमिकी का हवाला देते हुए एपीएमसी थाना प्रभारी ने बताया कि मुंबई के भांडुप इलाके की रहने वाली 26 वर्षीय महिला और आरोपी सितंबर 2022 में संपर्क में आये थे।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी करने का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और वह गर्भवती हो गई। आरोपी ने कथित तौर पर गर्भपात के लिए उस पर दबाव बनाया और कहा कि शादी से पहले गर्भवती होने पर उसका परिवार उसे स्वीकार नहीं करेगा। आरोपी ने कथित तौर पर उससे 2.5 लाख रुपये भी लिये।

अधिकारी ने बताया कि बाद में आरोपी ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और धमकी भी दी। पीड़िता को बाद में पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को उस व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत दुष्कर्म करने, महिला की सहमति के बिना गर्भपात कराने और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह खबर पढ़े- मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने उतारे दो और उम्मीदवार, अब तक 33 प्रत्याशी घोषित

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...