back to top

फिल्म  रामायण  का अमेरिका में प्रीमियर, पांच को दुनियाभर में रिलीज होगी फिल्म

नयी दिल्ली। रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म  रामायण  के पहले भाग का भव्य विश्व प्रीमियर मंगलवार को अमेरिका के लॉस एंजिलिस स्थित  एकेडमी म्यूजियम आॅफ मोशन पिक्चर्स  के डेविड गेफेन थिएटर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी और अभिनेता-निर्माता यश शामिल हुए। इस प्रतिष्ठित थिएटर में पहले भी हॉलीवुड की कई प्रमुख फिल्मों का प्रीमियर हो चुका है।
 मल्होत्रा के  प्राइम फोकस स्टूडियोज  ने अपनी कंपनी  डीएनईजी  और यश की  मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स  के सहयोग से फिल्म का निर्माण किया है। दो भागों में बनाई जा रही इस फिल्म का संयुक्त बजट चार हजार करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है। इसे अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी भारतीय फिल्म परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में हैं। यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं।
प्रीमियर के दौरान यश ने  रामायण  के सांस्कृतिक महत्व और पीढ़ियों से चली आ रही इसकी परंपरा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में हम केवल कहानी नहीं कहते, बल्कि इसे याद रखते हैं और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाते हैं। फिल्म के विश्व प्रीमियर से पहले मल्होत्रा ने  कहा कि इतनी भव्यता के साथ इस कहानी को दुनिया के सामने प्रस्तुत करना भारतीय सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में शहर भर में  रामायण  के प्रचार संबंधी होर्डिंग लगना भारतीय सिनेमा की वैश्विक पहुंच को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि फिल्म की अंतरराष्ट्रीय स्क्रीनिंग का उद्देश्य केवल उत्सुकता पैदा करना नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के प्रति विश्वसनीयता बढ़ाना भी है। फिल्म का पहला भाग पांच नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 के दौरान रिलीज होने की उम्मीद है।  फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।
इसे आईमैक्स प्रारूप में भी प्रदर्शित करने की योजना है। भारत के बाहर फिल्म का वितरण सोनी पिक्चर्स और हिंदी भाषी बाजार में धर्मा प्रोडक्शंस करेगा। फिल्म में सनी देओल, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता भी नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

यूपी के 5 लाख घरों में लगेंगे रूफटॉप सोलर, 31 मार्च 2027 से पहले करें आवेदन; मिल सकती है 1.08 लाख तक सब्सिडी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है। प्रधानमंत्री सूर्य...

कथा के विरोध पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज, बोले- पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे राक्षस, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं

गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा और सनातन धर्म के विरोध को लेकर टिप्पणी की है। उत्तर प्रदेश के गोंडा...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

मध्य प्रदेश में पिता की हैवानियत, 6 साल की बेटी की हत्या कर पत्नी को भी किया लहूलुहान

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

बेटी राशा और बेटे के साथ महाकाल के दरबार पहुंचीं रवीना टंडन, बोलीं- आज का दिन मेरे लिए बेहद सौभाग्यशाली

उज्जैन: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन मंगलवार को अपने दोनों बच्चों के साथ उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन...

ग्रीस में रोमांटिक छुट्टियां मना रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिखी शानदार केमिस्ट्री; जेह की तस्वीर भी छाई

मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों ग्रीस में परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही...