back to top

पठानकोट हमले का मुख्य साजिशकर्ता शाहिद लतीफ ढेर, पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या

नयी दिल्ली। आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शाहिद लतीफ की बुधवार को पाकिस्तान के सियालकोट जिले के दस्का शहर की एक मस्जिद में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

लतीफ को पठानकोट स्थित भारतीय वायु सेना अड्डे पर 2016 में हुए हमले का मुख्य षड्यंत्रकर्ता माना जाता है।
जानकारी के अनुसार गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत आतंकवादी घोषित किये गए लतीफ उर्फ बिलाल और उसके दो सहयोगियों की तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

अधिकारियों ने बताया कि लतीफ ने 1993 में कश्मीर घाटी में घुसपैठ की थी और उसे एक साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि वह जैश-ए-मोहम्मद संस्थापक मसूद अजÞहर के साथ 2010 तक जम्मू जेल में था।

उन्होंने बताया कि रिहाई के बाद उसे 2010 में पाकिस्तान भेज दिया गया और वह औपचारिक रूप से आतंकवादी समूह में शामिल हो गया। एक अधिकारी ने कहा, यह पाकिस्तान की धरती पर जैश-ए-मोहम्मद के लिए सबसे बड़ा झटका है।

लतीफ राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा वांछित था। दो जनवरी, 2016 को जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादियों के पठानकोट वायुसेना स्टेशन में घुसने के बाद हुई मुठभेड़ में भारतीय वायुसेना के सात कर्मी शहीद हो गए थे

यह खबर पढ़े- सुप्रीम कोर्ट की दो जजों वाली पीठ ने एबॉर्शन के मामले में सुनाया अलग-अलग फैसला

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...