back to top

भगवान गणेश के प्रिय अस्त्र पाशांकुश की हुई पूजा

 

लखनऊ। गणेश उत्सव पूजा पंडालों में शनिवार को भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह आरती हुई। शाम को पूजा पंडालों में भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। गीत, संगीत, नृत्य और नृत्य नाटिकाओं का सुंदर मंचन हुआ। कहीं बच्चों के लिए बाल मेला लगाया गया। भजन-कीर्तन के बीच भक्तों ने विघ्नहर्ता का पूजन, वंदन और आरती की।
श्री गणेश प्राकट्य कमेटी के तत्वावधान में झूलेलाल वाटिका निकट हनुमान सेतु के पास चल रहे 18 वें मनौतियों के राजा का गणेशोत्सव के पांचवें दिन शनिवार को पण्डाल मे सुबह मनौतियों के राजा के दरबार में भगवान श्री गणेश का प्रिय अस्त्र-शस्त्र पाशांकुश की पूजा सम्पन्न हुई। आचार्य ने पूरे विधि विधान से पाशांकुश पूजन संपन्न कराया। पाशांकुश पूजन में कमेटी के पूजन में कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता, अध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल, महामंत्री सतीश अग्रवाल, पार्षद रंजीत सिंह, देशराज अग्रवाल, जयकरण सिंह, संजय सिंह गांधी, शरद अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, अखिलेश बंसल, अजय अग्रवाल, अतुल बंसल, नीलेश अग्रवाल टाटा, रामशंकर वर्मा, नरेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल मौजूद रहे। समिति के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता पाशांकुश पूजन की महिमा का बखान करते हुए कहा कि भगवान गणेश का अस्त्र.शस्त्र हथियार है। ऐसी मान्यता है कि जो इस हथियार को धारण करता है। भगवान गणेश सदैव उसकी रक्षा करते हैं।

भजन संध्या व नृत्य नाटिका का मंचन

शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम कोलकाता के संजय शर्मा के निर्देशन में भजन संध्या व नृत्य नाटिका का मंचन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत 10 कलाकारों के ग्रुप द्वारा भगवान गणेश का नृत्य प्रस्तुत किया गया। उसके बाद राजस्थान के एक माता जी के मन्दिर की महिमा को दिखाया गया। बाद में कमेटी द्वारा 12 फीट का स्पेशल गजरा गजानन को भेंट किया गया। गजानन के नाम चिट्ठी प्रतिदिन प्रात: 10 बजे से सायं 6:00 बजे तक श्रद्धालु लिख सकते हैं।

बप्पा के दरबार में सुंदरकांड पाठ संग आकर्षण का केंद्र रहीं झांकियां

लखनऊ। पल्टन छावनी सेक्टर ए सीतापुर रोड योजना में सात दिवसीय श्रीगणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। बप्पा के दरबार में महिलाओं ने भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय कर दिया। वहीं संगीतमय सुंदरकांड पाठ व हनुमान चालीसा के साथ ही पाल महाकाल आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने भव्य झांकियां प्रस्तुत की। गणेश वंदना, सती वियोग, मां काली का रौद्र रूप, राधाकृष्ण की झांकी व फूलों की होली आकर्षण का केंद्र रही और भक्त जमकर झूमे। 24 सितंबर को भंडारा और 25 सितंबर को शोभायात्रा संग विसर्जन होगा। इस मौके पर अजय कुशवाहा, मनीष पाल, संगीता, राजकुमार, कोमल पाल, आरती, मिंटू, महिपाल सिंह, शम्भू शरण वर्मा, प्रियांशु पाल सहित काफी संख्या में भक्त मौजूद थे।

गणपति के भजनों में बही भक्ति की बयार

अर्जुनगंज के सरसवां गांव में चल रहे गणेश उत्सव कार्यक्रम में शनिवार की शाम गणपति के भजनों की धूम में भक्ति रस की बयार बहती दिखी। महिलाओं ने संगीत की ऐसी समा बांधी की सभी भक्त भक्ति के रस में डूब गये। ष्घर मे पधारो गजानन से शुरू हुए भजनों से महिलाओं भक्ति के गीतों की ऐसी समा बांधी की भजन सुनने वाले श्रोता अपने को तालिया बजाने से रोक नही सके। गणेश उत्सव के पांचवे दिन विध्नहर्ता को लड्डुओं का भोग लगाया गया। शाम के वक्त आरती के बाद लोगो ने प्रसाद चखा।

गजानन महाराज का हुआ पुष्पाभिषेक

लखनऊ। लाटूश रोड स्थित शिवाजी मार्ग पर आॅस्कर योग साईं कृपा केंद्र सेवा संस्थान के तत्वाधान में श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव 2022 का भव्य आयोजन हो रहा है। महोत्सव में पांचवें दिन शनिवार को गणपति महाराज का श्रृंगार व पूजा अर्चना मंत्रोच्चारण के साथ की गयी।
अगले चरण में भक्तों ने सहस्त्रनाम पाठ के साथ फूलाभिषेक दूर्वा, फूल फल के साथ दूध दही से किया। महोत्सव में कार्यक्रम संयोजक सुमन पंवार ने बताया गजानन महाराज के दर्शन करने के लिए आलमबाग, हजरतगंज पुराने लखनऊ से भी लोग आ रहे हैं। महोत्सव आयोजक गणेश शंकर पवार ने बताया लोगों को तुलसी पौधा देने के साथ ही गौ रक्षा संकल्प भी कराया जा रहा है, ताकि पौधारोपण और को संकल्प के लिए लोगों में जागरूकता पैदा हो। शाम को हुई महाआरती सैकड़ों की संख्या में सभी भक्तों ने भाग लिया।

 

रामलीला के कलाकारों ने पेश की गणेश वंदना

श्रीराम लीला समिति महानगर की ओर से महानगर सेक्टर-सी रामलीला मैदान में शाम को दरबार खुला तो भजन कीर्तन के साथ कलाकारों ने झांकियां प्रस्तुत कीं। रामलीला के कलाकारों ने गणेश वंदन पर सुंदर झांकी के दर्शन कराए।

आलमबाग में मनौती के राजा की हुई आरती

आलमबाग के पूरननगर में जय हनुमान ज्ञान कल्याण समिति के समारोह में शाम को संध्या आरती के बाद मोदक का प्रसाद चढ़ाया गया। कमेटी के गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम किन्हीं कारणों से स्थगति कर दिए गए हैं।

भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ बप्पा को किया विदा

लखनऊ। गणेश चतुर्थी के पांचवे दिन शनिवार को श्रद्धा और भक्तिमय वातावारण में भक्तों के बीच विराजमान रहने के पश्चात विघ्नहर्ता गणेश अपने धाम को वापस लौटने के लिए चल पड़े।
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पूर्व पंडित जी ने मंगलमूर्ति की वैदिक मंत्रोच्चार से हवन एवं पूजन कर भक्तों के हाथों में रक्षासू़त्र बांध यजमान जनों ने प्रसाद वितरित किया। इस धार्मिक अनुष्ठान के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें चावल छोले का वितरण किया गया। गणेशोत्सव पर ऐशबाग जल संस्थान कालोनी में गणेश प्रतिमा की पांच दिनों के लिए स्थापित की जाती है। इस गणेश उत्सव का आयोजन हिन्दू-मुस्लिम दोनों एक साथ मिलकर करते है, जिसे यहां लोग हिन्दू.मुस्लिम एकता और भाईचारा का प्रतीक माना जाता है क्योंकि सभी हिन्दू.मुस्लिम लोग गणेश चतुर्थी पर्व को सफल बनाने के लिए बढ़ चढ़कर सहयोग करते है।

उपेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में गणेश प्रतिमा को फूलों की मालाओं एवं सिंदूर से अलौकिक श्रृंगार करके वाहन पर रखा गयाए ढोल-नगाड़े की धुनों एवं गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारे के बीच भगवान गणेश को रंग-गुलाल वर्षा करते हुए इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए भक्तजन झूमते-नाचते हुए ऐशबाग जल संस्थान से कुड़िया घाट विसर्जन स्थल के लिए निकल पड़े। कुडिया घाट विसर्जन स्थल पर धूमधाम से गणेश प्रतिमा का विसर्जन करके सभी के लिए सुख समृद्धि की मनोकामना मंगलमूर्ति से की। इस मौके पर अनुपम मित्तल, डा राजीव तिवारी, आरिफ खान, उमाशंकर मिश्रा, उपेन्द्र पांडेय, अर्चना पांडेय, अंकित, अनुष्का, आंशिका, दिव्यांशी, मोहित, युवी, सुदीप, सोनी, ख्याति उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

केदारनाथ धाम में युद्धस्तर पर बर्फबारी की सफाई, कपाट खुलने से पहले तैयारियां तेज

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर परिसर और उसके आसपास के रास्तों को श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने का कार्य रविवार को जोर-शोर...

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर भस्म आरती में उमड़े हजारों श्रद्धालु

उज्जैन। चैत्र नवरात्रि की पावन अष्टमी तिथि के अवसर पर गुरुवार को धर्म नगरी उज्जैन में आस्था का अनूठा समागम देखने को मिला। विश्व...

रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोपों को बताया माहौल बनाने की कोशिश

प्रयागराज। आध्यात्मिक गुरु आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में प्रयागराज जाते समय कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने...

हनुमान जन्मोत्सव आज, घरों व मंदिरों में होगी विशेष पूजा, तैयारी पूरी

लखनऊ। हनुमान जन्मोत्सव हिंदू धर्म में एक पवित्र पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार...

पांच प्यारों की अगुवाई में पांच अप्रैल को निकलेगा नगर कीर्तन

नगर कीर्तन में शहर की सभी सिख संस्थाएं व गुरुद्वारा साहिब शामिल होंगेलखनऊ। वैसाखी और गुरु साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश...

हनुमान जन्मोत्सव पर मंगल बनायेंगे दुर्लभ संयोग

कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेतलखनऊ। 2 अप्रैल को हनुमान जयंती का पर्व का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की स्थिति...

घोंघा बसन्त सम्मेलन में दूल्हे की रही धूम

लखनऊ। लखनऊ में इस वर्ष पुन: एक रोचक आयोजन ने धूम मचाई, घोंघाबसंत सम्मेलन विश्व का सबसे पुराना एवं अनूठा हास्य-आयोजन है, जो अखिल...

गोमती तट पर दिखा आस्था का संगम

श्री महालक्ष्मी धन व समृद्धि प्राप्ति महायज्ञ का आयोजन 150वीं महाआरती में गूंजा गोमती बचाओ का संकल्प लखनऊ। सनातन महासभा द्वारा चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर...

लन्तरानी सम्मान से नवाजे गये डॉ प्रवीण शुक्ल

लोहिया पार्क के मुक्ताकाशी मंच पर हुआ आयोजनलखनऊ। नगर का बहुप्रतीक्षित वार्षिक हास्य उत्सव 'लन्तरानी' का अयोजन बुधवार को गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क...