back to top

पंचतत्व में विलीन हुए पर्रिकर, हज़ारों लोगों ने अपने नेता को नम आखों से दी अतिम विदाई

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की अंतिम यात्रा सोमवार को यहां शुरू हो चुकी है। अपने चहेते नेता को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों लोग उनकी शवयात्रा में उमड़े हैं। गोवावासियों के साथ ही आम जनमानस के बीच बेहद लोकप्रिय रहे पर्रिकर की आखिरी बार एक झलक देखने के लिए लोगों का सैलाब अंतिम यात्रा के साथ चल रहा है।

 उनके प्रशंसक और पार्टी कार्यकर्ताओं की आंखें नम

पर्रिकर के पार्थिव शरीर को एक वाहन पर रखा गया है। वाहन फूलों से सजा है। पर्रिकर की अंतिम यात्रा यहां कला अकादमी से निकल चुकी है और यह मीरामार बीच तक जाएगी जहां भाजपा नेता और गोवा के मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को लेकर चल रहे वाहन के चारों ओर उनके प्रशंसक और पार्टी कार्यकर्ताओं की आंखें नम हैं। पर्रिकर का रविवार की शाम अग्नाशय कैंसर के चलते निधन हो गया था। एक अधिकारी ने बताया कि मीरामार बीच में पर्रिकर का पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पर्रिकर देश के रक्षा मंत्री पद पर भी रहे थे। डोना पाउला में र्पिकर का निजी आवास है और आज सुबह वाहन में उनके पार्थिव शरीर को वहां से पणजी लाया गया।

भाजपा के एक राज्य प्रवक्ता ने यह जानकारी दी

यह सफर केवल पांच किलोमीटर लंबा था और पूरे मार्ग में लोग अपने प्रिय नेता की एक झलक पाने के लिए उमड़े हुए थे। बेहद विनम्र, सुलझे हुए और आम जन के नेता पर्रिकर इस छोटे से तटीय राज्य गोवा से उठकर देश के रक्षा मंत्री के पद तक पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कला अकादमी में दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी पर्रिकर के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट की। पर्रिकर का अंतिम संस्कार मीरामारा बीच पर किया। पर्रिकर के सबसे बड़े बेटे उत्पल ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। पास ही में गोवा के प्रथम मुख्यमंत्री दयानंद बांदोडकर का स्मारक भी है। उनका अंतिम संस्कार भी इसी जगह पर किया गया था। भाजपा के एक राज्य प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

वाराणसी में जलभराव पर मंत्री एके शर्मा की सख्ती, अधिशासी अभियंता निलंबित

चौकाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन एवं गोईठहां एसटीपी के पम्प समय से संचालित न करने पर हुई कार्रवाई नगर विकास मंत्री के वाराणसी भ्रमण...

एस्सार की ईईटी रिटेल 40 करोड़ पाउंड में ब्रिटिश कंपनी एसजीएन का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन की खुदरा इकाई ने ब्रिटेन की पेट्रोल पंप संचालक कंपनी एसजीएन रिटेल का अधिग्रहण करने के लिए करार किया है।...

त्योहारी सत्र से पहले अमेजन ने भारत में बढ़ाया नेटवर्क, 150 डिलिवरी स्टेशन जोड़े

 नयी दिल्ली। ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन ने सोमवार को आगामी त्योहारी सत्र से पहले भारत में अपने परिचालन नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की।...

हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो कृतियों का लोकार्पण

'संक्रान्ति का संहार और काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक में हैं प्रमाणित तथ्य लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस...

पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता, गणपति बप्पा मोरया के लगे जयकारे

सुबह से ही शहर के पंडालों में जुटने लगी भक्तों की भीड़, घरों व पंडालों में विधि-विधान से हुई मूर्ति स्थापना लखनऊ। सुखकर्ता दु:खहर्ता...

संगीत और कला के अध्ययन में हिन्दी भाषा और साहित्य का प्रयोग अनिवार्य है : प्रो. मांडवी सिंह

हिन्दी दिवस पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में काव्य-पाठ एवं व्याख्यान का आयोजन लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के सुजान सभागार...

भक्ति संध्या के साथ मना पर्युषण पर्व का सातवां दिन

लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री जैन श्वेतांबर जैन दादाबाड़ी में चल रहे पर्युषण पर्व के सातवें दिन धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भक्ति संध्या का आयोजन...

कहानी, कविता व निबन्ध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन हिन्दी भवन के निराला सभागार में किया गया। दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की...

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा हरतालिका तीज व्रत

लखनऊ। भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया हरितालिका तीज के व्रत से पहले महिलाओं ने देर रात कलेवा कर इस कठिन निर्जला व्रत की शुरूआत की।...