back to top

पाकिस्तानी ने राजौरी में फिर से तोड़ा संघर्षविराम

जम्मू। पाकिस्तानी सिपाहियों ने जम्मू कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का एक बार फिर उल्लंघन किया जिसके बाद भारतीय सेना ने कड़ा और प्रभावी जवाब दिया। सीमा पार से नौशेरा में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गोलाबारी शुरू हुई जिसने सरहद पर तकरीबन 12 घंटे की शांति को खत्म कर दिया। यह मंगलवार को भारत की ओर से पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर की गई कार्वाई के बाद बढ़ गई थी।

पुंछ जिले के निचले कृष्णा घाटी सेक्टर

पुंछ जिले के निचले कृष्णा घाटी सेक्टर में शुक्रवार रात भारी गोलाबारी में एक युवती और उसके दो बच्चों की मौत हो गई थी और दो सैनिकों समेत कई अन्य जख्मी हो गए थे। गोलीबारी में भारत की तरफ मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। प्रवक्ता ने बताया, पाकिस्तान ने अपना नापाक मंसूबा जारी रखा और दोपहर साढ़े 12 बजे नियंत्रण रेखा पर नौशेरा में बिना उकसावे की गोलाबारी की और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। उन्होंने बताया, भारतीय सेना ने मज़बूत और प्रभावी जवाब दिया। उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में भारत की ओर किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि नियंत्रण रेखा के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी शैक्षणिक संस्थान एहतियाती उपाय के तौर पर शनिवार को पांचवे दिन भी बंद रहे।

भारतीय बल हाई अलर्ट पर हैं

उन्होंने बताया कि भारतीय बल हाई अलर्ट पर हैं और नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कड़ी नजर रख रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे सीमा पार से हो रही गोलाबारी रूक गई जिसमें पुंछ जिले के सलोत्री गांव में 24 वर्षीय रूबाना कौसर, उसका पांच साल का बेटा फजान और नौ महीने की बेटी शबनम की मौत हो गई थी और उसका पति मोहम्मद युनूस जख्मी हो गया था। अधिकारी ने बताया कि सरहद पर स्थित कुछ बुरी तरह से प्रभावित गांवों के निवासी दहशत में हैं और अपना घर-बार छोड़कर महफूज स्थानों की ओर चले गए हैं। लोगों के बड़ी तादाद में पलायन करने की कोई खबर नहीं है और लोग अपने घरों में रह रहे हैं। हालांकि उस स्थिति के लिए जरूरी इंतजाम किए हैं जब लोगों को अपने घरों को छोडऩे पर मजबूर होना पड़े।

किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे…

पुंछ के उपायुक्त राहुल यादव ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थान खुले हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, सभी ऐंबुलेंसों को तैयार रखा गया है और उन्हें नियंत्रण रेखा के नज़दीक के इलाकों में भेजा गया है। साथ में, जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए विशेष दल हैं। पाकिस्तानी सेना ने पिछले एक हफ्ते के दौरान 60 से ज्यादा बार संघर्ष विराम तोड़ा है और जम्मू कश्मीर के पुंछ, राजौरी, जम्मू और बारामूला जिलों में नियंत्रण रेखा पर असैन्य और अग्रिम इलाकों को निशाना बनाया है। इसमें कुछ सैनिकों समेत नौ लोग जख्मी हुए हैं। नियंत्रण रेखा पर तनाव के बीच, उत्तरी सेना कमांडर ले जनरल रणबीर सिंह ने व्हाइट नाइट कोर के कमांडर ले जनरल परमजीत सिंह ने बृहस्पतिवार को राजौरी में अग्रिम चौकियों का दौरा किया था और अभियान चलाने को लेकर तैयारियों का जायजा लिया था।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...