back to top

ओवैसी ने संयुक्त राष्ट्र में अज़हर पर चीन के रुख को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

हैदराबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद अजहर पर चीन के रुख को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। चीन ने कुछ दिन पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के प्रस्ताव पर रोड़ा अटका दिया था।

ओवैसी ने मीडिया में आ रही उन खबरों का जिक्र किया

ओवैसी ने मीडिया में आ रही उन खबरों का जिक्र किया कि भारत चीन के साथ संयम बरतेगा। ओवैसी ने कहा कि यह संयम नहीं बल्कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के लिए घुटने टेकना है। शायर मिर्जा गालिब को उद्घृत करते हुए ट्वीट किया, हमको मालूम है चीन की हकीकत, लेकिन दिल को खुश रखने को मोदी ए खयाल अच्छा है (गालिब से माफी चाहता हूं)। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए लिखा, सर वो पॉलिसी टांय टांय अंदर घुसके… चार साल में हमने वियतमान को ब्रह्मोस मिसाइल दी…यह संयम नहीं बल्कि एफडीआई के लिए घुटने टेकना है। ओवैसी का इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात में गत पांच मार्च को दिए उस भाषण की ओर था जिसमें उन्होंने पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में किए गए हवाई हमले के संदर्भ में कहा था कि भारत उनके (आतंकवादियों के) खात्मे के लिए उनके घरों में घुसेगा।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...