back to top

ओपीजी मोबिलिटी की 400 करोड़ जुटाने की योजना, लांच करेगी ये इलेक्ट्रिक गाड़ियां

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माता ओपीजी मोबिलिटी (पूर्व में ओकाया ईवी) अपनी वृद्धि योजनाओं के लिए अगले 18 से 24 माह में 400 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी के प्रबंध निदेशक अंशुल गुप्ता ने यह जानकारी दी है। कंपनी का इरादा अपने पोर्टफोलियो और नेटवर्क का विस्तार करने का है।

गुप्ता ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि कंपनी हाल में नए सिरे से ब्रांडिंग की प्रक्रिया से गुजरी है। उन्होंने बताया कि कंपनी का दोपहिया कारोबार फेराटो ब्रांड के तहत रहेगा और इस साल कंपनी की योजना दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर और दो संस्करण वाली एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल उतारने की है। उन्होंने बताया कि कंपनी का तिपहिया कारोबार ओटीटीओपीजी ब्रांड के तहत रहेगा। कंपनी इस साल इलेक्ट्रिक यात्री खंड में उतरेगी।

उन्होंने बताया कि कंपनी देशभर में अपने बिक्री और सेवा नेटवर्क का विस्तार करने जा रही है। इसके लिए वह दीर्घावधि के निवेशकों को जोड़ने की प्रक्रिया में है। गुप्ता ने कहा, हमारा विचार निजी इक्विटी प्राप्त करने का है, चाहे वह रणनीतिक निवेशक हो या गैर-रणनीतिक निवेशक, दोनों में से कोई भी हो। उसके बाद हम आगे बढ़ेंगे और दीर्घावधि में सफल होंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या ओपीजी मोबिलिटी अपनी वृद्धि योजनाओं के लिए पूंजी जुटाने पर विचार कर रही है, गुप्ता ने कहा कि हम 18-24 माह में 400 करोड़ रुपये जुटाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम एक मजबूत उत्पाद वितरण और सेवा नेटवर्क बनाना चाहते हैं, जिससे निवेशकों के लिए कोई जोखिम न रहे।

RELATED ARTICLES

केंद्र ने लॉरेंस ऑफ पंजाब सीरीज पर रोक लगाने का किया अनुरोध

नयी दिल्ली। जी5 ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि केंद्र सरकार ने उससे अनुरोध किया है कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई...

श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान, सतीश ने बढ़ाया जिले का मान

ललितपुर, जिला संवाददाता। श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों के लिए एक...

ऊर्जा मंत्री का बड़ा फैसला,एक किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का 30 दिन तक नहीं कटेगा कनेक्शन, चाहे बैलेंस कितना भी नेगेटिव हो

2 किलोवाट उपभोक्ताओं को भी राहत ₹200 तक माइनस बिल पर नहीं होगी कटौती कनेक्शन काटने से पहले 5 अनिवार्य SMS उपभोक्ता हित सर्वोपरि भीषण गर्मी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं 16 मई को रखेंगी वट सावित्री व्रत

इस दिन वट वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व होता हैलखनऊ। वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और श्रद्धा से भरे व्रतों...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

462वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत सीबी गुप्ता बीएसएस महाविद्यालय, चन्द्रावल,...

प्राकृतिक तत्वों का समावेश अत्यंत सराहनीय है : राजीव रावत

बुलबुल के सुरों में रंगों की उड़ान टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक समापन, प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र दिया गया।लखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज, सहारा स्टेट शाखा...

एप्रोच एंटरटेनमेंट ने शुरू किया सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कोर्स

इंटेंसिव और जॉब-ओरिएंटेड कोर्स आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों माध्यमों में उपलब्ध होगालखनऊ। एप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस अकादमी ने सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कोर्स की शुरूआत की...

विराट ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन

सम्मेलन का उद्देश्य समाज में ब्राह्मण गौरव को स्थापित करनालखनऊ। विराट ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन बोध संस्थान गोमती नगर में किया गया। जिसमें प्रमुख...

महिलाएं अपने रिश्तों व अधिकारों को पाने के लिए जासूसी एजेंसियों का सहारा लें : तान्या पुरी

डिटेक्टिव डायरीज जासूसी के पीछे का कानून का आयोजन आज होटल क्लार्क अवध में लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ ने एक दिलचस्प सेशन, डिटेक्टिव डायरीज जासूसी...