back to top

अब डायरेक्शन में हाथ आजमायेंगी ऐश्वर्या राय बच्चन

मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलिवुड की एक सफल ऐक्ट्रेस मानी जाती हैं। पिछले काफी समय से माना जा रहा है कि ऐश्वर्या अब फिल्म प्रॉडक्शन और डायरेक्शन में भी आ सकती हैं। हाल में इस बारे में पूछे जाने पर ऐश्वर्या ने डायरेक्शन में अपनी रुचि दिखाई है।

बॉलिवुड में दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट

बॉलिवुड में दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा जैसी कई बड़ी ऐक्ट्रेस फिल्म प्रॉडक्शन में हाथ आजमा चुकी हैं। हाल में कंगना रनौत ने अपनी पिछली रिलीज हुई फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन आॅफ झांसी’ के डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया था। अब लगाता है कि बॉलिवुड की सबसे खूबसरत अदाकाराओं में से एक मानी जाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन भी डायरेक्शन में हाथ आजमाना चाहती हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्वर्या का कहना है कि उन्हें इंडस्ट्री में काफी समय हो गया है और उन्हें इस बात की पूरी जानकारी है कि प्रड्यूसर या डायरेक्टर बनने के लिए कितने कमिटमेंट की जरूरत होती है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह डायरेक्शन करना चाहती हैं?

इसके जवाब में ऐश्वर्या ने कहा कि

तो इसके जवाब में ऐश्वर्या ने कहा कि शायद किसी दिन किसी फिल्म का डायरेक्शन करना भी पसंद करेंगी और अब उन्हें इस बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए। वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछली बार ऐश्वर्या अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘फन्ने खां’ में दिखाई दी थीं। ऐसी भी चर्चा थी कि वह संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही साहिर लुधियानवी की बायॉपिक में अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ दिखाई दे सकती हैं लेकिन इन अटकलों पर तब विराम लग गया जब इस फिल्म के लिए कथित तौर पर भंसाली ने तापसी पन्नू का नाम फाइनल कर लिया। हालांकि इस फिल्म की फाइनल स्टार कास्ट का अभी तक आॅफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

RELATED ARTICLES

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...