back to top

उत्तर कोरिया ने दागी क्रूज मिसाइल, अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने भी शुरू किया सैन्य अभ्यास   

सियोल. उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग ने रणनीतिक क्रूज मिसाइल के प्रायोगिक परीक्षण की निगरानी की। सरकारी मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। वहीं, अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेना ने अपना वार्षिक सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है, जिसे उत्तर कोरिया हमले के पूर्वाभ्यास के तौर पर देखता है।

मिसाइल परीक्षणों पर उत्तर कोरिया के बारे में सूचना तीन दिन बाद मिली, जब अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान के नेताओं ने अपना पहला त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन आयोजित किया और उत्तर कोरिया के बढ़ते परमाणु एवं मिसाइल खतरों का मुकाबला करने के लिए बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।

आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के अनुसार, एक अस्पष्ट तिथि पर नौसैनिक बेड़े के निरीक्षण के दौरान किम हथियारों और युद्ध की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक गश्ती जहाज पर सवार हुए।

केसीएनए ने कहा कि किम ने बाद में जहाज के नाविकों को रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के प्रक्षेपण का अभ्यास करते हुए देखा। सरकारी मीडिया की ओर से जारी एक तस्वीर में किम जहाज पर नहीं, बल्कि किसी अन्य स्थान से गश्ती जहाज से उड़ती हुई मिसाइल को देखते हुए नजर आ रहे हैं।

केसीएनए के मुताबिक, मिसाइलों ने बिना किसी त्रुटि के तय लक्ष्यों पर निशाना साधा, जो जहाज की तैयारी और हमले की क्षमता को प्रदर्शित करता है। किम ने कहा कि वह उत्तर कोरिया की नौसेना के लिए शक्तिशाली युद्ध पोतों के निर्माण और शिपबोर्ड एवं पानी के नीचे काम करने वाली हथियार प्रणालियों के आधुनिकीकरण के प्रयासों को बढ़ावा देंगे।

यह भी पढ़े—

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...