back to top

IPL मैचों की संख्या को लेकर खिलाड़ियो को कोई दिशा निर्देश नहीं: कोहली

बेंगलूरू। भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने कहा कि विश्व कप खेलने वाले खिलाड़ियों के कार्यभार को लेकर IPL टीम फ्रेंचाइजी को कोई दिशा निर्देश नहीं दिए गए हैं और किसी भी चीज पर बंदिश नहीं लगाई जा सकती।

भारतीय कप्तान ने उम्मीद जताई

भारतीय कप्तान ने उम्मीद जताई कि उनके साथी खिलाड़ी 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप से पहले अपने कार्यभार का प्रबंधन चतुराई से करेंगे। रायल चैलेंजर्स बेंगलूरू के कप्तान कोहली ने कहा , यदि मैं 10 , 12 या 15 मैच खेल सकता हूं तो इसके मायने यह नहीं है कि दूसरा भी उतने ही खेलेगा। मेरा शरीर कहता है कि मैं इतने ही मैच खेलूं और चतुराई से चयन करके आराम भी करूं। उन्होंने कहा , हो सकता है कि किसी और का शरीर इससे ज्यादा या कम मैच खेलने की अनुमति देता हो। हर कोई विश्व कप खेलना चाहता है तो उन्हें बुद्धिमानी से काम लेना होगा। कोहली ने कहा कि फिटनेस का मसला खिलाड़ियों पर निर्भर करता है।

सभी भारतीय खिलाडय़िों पर जिम्मेदारी होगी

उन्होंने कहा , सभी भारतीय खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी होगी कि वे IPL के दौरान अपनी फिटनेस और कार्यभार का ख्याल रखें। हमें दर रोज अपने प्रदर्शन में सुधार करना है। हर खिलाड़ी इस टूर्नामेंट को विश्व कप से पहले लय में आने का जरिया मानकर खेलेगा। विश्व कप विजेता भारत के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन का मानना है कि IPL से विश्व कप में भारतीय खिलाड़ियों की तैयारी पुख्ता होगी। उन्होंने कहा , हमें पता है कि सभी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी IPL के दौरान ही अपनी टीमों के लिए खेलने लौट जाएंगे। इसमें कुछ नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, IPL के दौरान आप मैच फिट रहते हैं तो विश्व कप में इसका फायदा मिलेगा। भारतीय खिलाड़ियों को इसका फायदा ही होगा।

RELATED ARTICLES

वाराणसी में जलभराव पर मंत्री एके शर्मा की सख्ती, अधिशासी अभियंता निलंबित

चौकाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन एवं गोईठहां एसटीपी के पम्प समय से संचालित न करने पर हुई कार्रवाई नगर विकास मंत्री के वाराणसी भ्रमण...

एस्सार की ईईटी रिटेल 40 करोड़ पाउंड में ब्रिटिश कंपनी एसजीएन का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन की खुदरा इकाई ने ब्रिटेन की पेट्रोल पंप संचालक कंपनी एसजीएन रिटेल का अधिग्रहण करने के लिए करार किया है।...

त्योहारी सत्र से पहले अमेजन ने भारत में बढ़ाया नेटवर्क, 150 डिलिवरी स्टेशन जोड़े

 नयी दिल्ली। ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन ने सोमवार को आगामी त्योहारी सत्र से पहले भारत में अपने परिचालन नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की।...

हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो कृतियों का लोकार्पण

'संक्रान्ति का संहार और काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक में हैं प्रमाणित तथ्य लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस...

पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता, गणपति बप्पा मोरया के लगे जयकारे

सुबह से ही शहर के पंडालों में जुटने लगी भक्तों की भीड़, घरों व पंडालों में विधि-विधान से हुई मूर्ति स्थापना लखनऊ। सुखकर्ता दु:खहर्ता...

संगीत और कला के अध्ययन में हिन्दी भाषा और साहित्य का प्रयोग अनिवार्य है : प्रो. मांडवी सिंह

हिन्दी दिवस पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में काव्य-पाठ एवं व्याख्यान का आयोजन लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के सुजान सभागार...

भक्ति संध्या के साथ मना पर्युषण पर्व का सातवां दिन

लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री जैन श्वेतांबर जैन दादाबाड़ी में चल रहे पर्युषण पर्व के सातवें दिन धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भक्ति संध्या का आयोजन...

कहानी, कविता व निबन्ध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन हिन्दी भवन के निराला सभागार में किया गया। दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की...

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा हरतालिका तीज व्रत

लखनऊ। भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया हरितालिका तीज के व्रत से पहले महिलाओं ने देर रात कलेवा कर इस कठिन निर्जला व्रत की शुरूआत की।...