back to top

नकुल धुल जिनकी एंट्री होते ही बाहर करने की मांग होने लगी

मुंबई। शो बिग बॉस 20 के घर में वाइल्डकार्ड एंट्रीज के साथ ही बवाल शुरू हो गया है। टीवी अभिनेता मनीष गोयल के बाद अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर नकुल धुल यानी मिट्ठू डॉन ने घर में दूसरे वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ले ली है. वीकेंड का वार एपिसोड में जब सलमान खान के मंच से नकुल की एंट्री हुई, तो घरवाले हैरान रह गए।

नकुल ने घरवालों को बताया कि वो बच्चों को केमिस्ट्री पढ़ाते हैं और ट्यूशन लेते हैं, हालांकि सोशल मीडिया स्टार स्काउट ने तुरंत पहचान लिया कि वो इंटरनेट की दुनिया के चर्चित चेहरे हैं। लेकिन घर में कदम रखते ही नकुल धुल को लेकर सोशल मीडिया पर भारी विरोध और विवाद खड़ा हो गया है। उनके कई पुराने वीडियो इंटरनेट पर फिर से वायरल हो रहे हैं, जिनमें वो महिलाओं पर आपत्तिजनक और असंवेदनशील टिप्पणियां करते नजर आ रहे हैं। हरियाणा के फरीदाबाद से ताल्लुक रखने वाले नकुल धुल एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है।

इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके 10 लाख (1 मिलियन) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इंटरनेट की दुनिया में वो अपने व्यंग्य, हरियाणवी लहजे, कॉमेडी वीडियो और मिट्ठू डॉन के कैरेक्टर के लिए जाने जाते हैं। लेकिन कॉमेडी की आड़ में महिलाओं की सुरक्षा का मजाक उड़ाने की वजह से वो पहले भी कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं। नकुल की एंट्री के साथ ही सोशल मीडिया पर उनके दो पुराने वीडियो तेजी से वायरल होने लगे। एक क्लिप में नकुल कहते सुने जा रहे हैं, किसी दिन रात को 11 बजे लड़की के पीछे भागकर देखो, उसकी पैंट गीली हो जाएगी।

उसको छेड़ो मत, बस ओवरटेक करके निकल जाओ। तुम्हें पता लगेगा कि डर क्या होता है। इस बयान पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है, क्योंकि महिलाओं की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे को उन्होंने मजाक बनाकर पेश किया था। एक अन्य वायरल वीडियो में वो कहते दिखे कि बात ऐसी है कि हम नीची जेंडर के लोगों के साथ नहीं घूमते ये हैं नीचा जेंडर, हम हैं ऊंचे जेंडर के लोग, इस वीडियो में उन्होंने अछूत जैसे आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया था, जिसे लेकर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

बिग बॉस के घर में कदम रखने के बाद नकुल धुल ने साथी कंटेस्टेंट्स के सामने इन वायरल वीडियोज और चल रहे कोर्ट केस पर अपनी सफाई दी। नकुल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि एक लड़के ने मुझसे कहा था कि वह लड़कियों से डरता है। इस पर मैंने तंज कसते हुए कहा था कि तुम क्या लड़कियों से डरोगे, लड़कियां तुमसे इतना डरती हैं कि रात को अगर उनके पीछे कोई भाग भी जाए तो वो सहम जाती हैं। मेरा कॉन्टेक्स्ट ये था कि तुमने उनको इतना डरा रखा है और तुम खुद डरने का नाटक कर रहे हो. लेकिन लोगों ने इसका उल्टा मतलब निकाल लिया कि नकुल बोल रहा है कि लड़कियों के पीछे भागो. जब वो वीडियो वायरल हुआ तो ऐसी लंका लगी कि केस तक हो गया. जो मुझे असल में जानते हैं उन्हें पता है कि मैं बहुत ज्यादा प्रो-फेमिनिस्ट हूं और महिलाओं के हक में खड़ा रहता हूं।

नकुल धुल की इस सफाई के बावजूद सोशल मीडिया पर यूजर्स का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। कई दर्शकों ने सवाल उठाया है कि महिलाओं पर ऐसी भद्दी टिप्पणियां करने वाले शख्स को नेशनल टेलीविजन के इतने बड़े मंच पर जगह क्यों दी गई? वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि घर में आते ही कंटेस्टेंट कुशल तंवर (गुल्लू) के साथ उनकी तीखी फिजिकल झड़प भी हो गई है और इसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या नकुल धुल सच में बाहर हुए हैं या फिर अंदर रहकर अपने गेम से अपनी छवि सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

यूपी के 5 लाख घरों में लगेंगे रूफटॉप सोलर, 31 मार्च 2027 से पहले करें आवेदन; मिल सकती है 1.08 लाख तक सब्सिडी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है। प्रधानमंत्री सूर्य...

कथा के विरोध पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज, बोले- पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे राक्षस, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं

गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा और सनातन धर्म के विरोध को लेकर टिप्पणी की है। उत्तर प्रदेश के गोंडा...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

यूपी के 5 लाख घरों में लगेंगे रूफटॉप सोलर, 31 मार्च 2027 से पहले करें आवेदन; मिल सकती है 1.08 लाख तक सब्सिडी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है। प्रधानमंत्री सूर्य...

कथा के विरोध पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज, बोले- पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे राक्षस, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं

गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा और सनातन धर्म के विरोध को लेकर टिप्पणी की है। उत्तर प्रदेश के गोंडा...

मध्य प्रदेश में पिता की हैवानियत, 6 साल की बेटी की हत्या कर पत्नी को भी किया लहूलुहान

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

बेटी राशा और बेटे के साथ महाकाल के दरबार पहुंचीं रवीना टंडन, बोलीं- आज का दिन मेरे लिए बेहद सौभाग्यशाली

उज्जैन: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन मंगलवार को अपने दोनों बच्चों के साथ उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन...

ग्रीस में रोमांटिक छुट्टियां मना रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिखी शानदार केमिस्ट्री; जेह की तस्वीर भी छाई

मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों ग्रीस में परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही...