सुखमनी साहिब जी का पाठ सुन संगत हुई निहाल

गुरुद्वारा मानसरोवर में गुरु तेग बहादुर जी का मनाया गया प्रकाश पर्व

लखनऊ। सिखों के नौवें गुरु साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज के 403वां प्रकाश पर्व को समर्पित तीन दिवसीय गुरमति समागम के दूसरे दिन गुरुद्वारों में विशेष दीवान सजा। सबद -कीर्तन हुए और गुरु का लंगर वितरित किया गया।
एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मानसरोवर में प्रकाश पर्व के आयोजन के दूसरे दिन शाम को विशेष दीवान सजा। इस मौके पर वर्षों से नि:स्वार्थ गुरु की लंगर सेवा के लिए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मानसरोवर की ओर से गुरमीत कौर, जितेंदर कौर पाली, हरजीत कौर व राजिंदर कौर को सम्मानित किया गया। वहीं गुरु का लंगर वितरित किया गया। गुरु तेग बहादुर साहिब के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा मानसरोवर में विशेष दीवान सजाया गया। इस मौके पर सुखमनी साहिब जी के पाठ अखंड पाठ का आयोजन किया गया। पाठ संगत ने मिलकर हजूरी रागी भाई गुरमुख सिंह जी ने आशा दीवार के कीर्तन किए। हैड ग्रंथि ज्ञानी बलदेव सिंह जी एवं हरिन्दर सिंह जी ने संगत को गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज जी के इतिहास के बारे में बताया। हजूरी रागी भाई गुरमुख सिंह जी ने शबद कीर्तन किये। 29 को प्रकाश पर्व के विशेष दीवान शाम 6 बजे से आरम्भ होंगे जो कि रात 11 बजे तक चलेंगे और गुरु का लंगर वितरित किया जायेगा। सम्पूरन सिंह ने बताया कि इस प्रकाश पर्व को मुख रखते हुए श्री दरबार साहिब अमृतार से विशेष तोर पर हजुरी रागी भाई गुरजीन्दर सिंह जी कीर्तन जथा एवं भाई राजिंदर सिंह करतारपुर वाले एवं बीबी कवलजीत कौर जी मसकीन शाहबाद मारकंडे वाले लखनऊ आये हुए है वही सम्पूरन सिंह ने यह भी बताया कि हजूरी रागी भाई गुरमुख सिंह ने शब्द कीर्तन करते हुए दीवान की समाप्ति की उपरांत अध्यक्ष सरदार सम्पूरन सिंह बग्गा एवं महासचिव चरणजीत सिंह एवं सचिव गगनदीप सिंह बग्गा एवं कोषाध्यक्ष परमजीत चन्दर ने संगतो को गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज के प्रकाश पर्व की बधाई दी। दीवान की समाप्ति उपरांत गुरु का लंगर अटूट वितरित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज जी के प्रकाश पर्व को बहुत ही श्रद्धा भाव के साथ मनाया।
गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज के 403 प्रकाश पर्व पर अध्यक्ष सरदार सम्पूरन सिंह बग्गा ने बताया कि 3 दिवसीय दीवान की आरंभता 27 अप्रैल से अमृत वेले से नितनेम, सुखमनी साहिब जी के पाठ अखंड पाठ के साथ हुई
जहाँ 28 को शाम 6 बजे से रात 11 बजे के कीर्तन दीवान का आयोजन किया गया, वहीं 29 अस्र१्र’ को अखंड पाठ कि समाप्ति होंगी।

यहियागंज गुरुद्वारा में शबद कीर्तन सुन संगत हुई निहाल

लखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज द्वारा आज शाम 7:00 बजे से 11:00 बजे तक श्री गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा एवं सत्कार से मनाया गया।
गुरद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि डॉ गुरमीत सिंह के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री दरबार साहब श्री अमृतसर से भाई शुभदीप सिंह जी भाई हरदयाल सिंह जी भाई कृपाल सिंह जी एवं कथा वाचक ज्ञानी किशन सिंह जी ने कथा एवं कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। इस अवसर पर कल प्रात: 5:00 बजे से लेकर देर रात तक विशेष दीवान सजाए जाएंगे। डॉक्टर अमरजोत सिंह ने बताया कि सन 1670 में श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी इस स्थान पर आए थे एवं तीन दिन रुके थे।

Latest Articles