back to top

अगला लोकसभा चुनाव 56 इंच और खिचड़ी गठबंधन के बीच: सिद्धार्थ नाथ सिंह

कानपुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने रविवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और खिचड़ी गठबंधन के बीच होगा।

एक मंच पर जुटने पर कटाक्ष करते हुए कहा

सिंह ने कोलकाता में शनिवार को विपक्षी दलों के एक मंच पर जुटने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह खिचड़ी गठबंधन दरअसल स्वार्थ और भ्रष्टाचार का गठजोड़ है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं के दिल में प्रधानमंत्री मोदी का डर बैठ गया है। अगला लोकसभा चुनाव 56 इंच के सीने वाले मोदी और खिचड़ी गठबंधन के बीच होगा। चुनाव में भाजपा तमाम विरोधी गठबंधनों को कुचल डालेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने विपक्षी दलों का मखौल उड़ाते हुए कहा कि विरोधी गठबंधन में प्रधानमंत्री पद के अनेक दावेदार हैं। विपक्षी नेताओं को तो यह भी तय कर लेना चाहिए कि सोमवार को प्रधानमंत्री कौन होगा।

यह उनके भले के लिए होगा

इसी तरह मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और सप्ताह के बाकी दिनों में कौनकौन प्रधानमंत्री की कुर्सी सम्भालेगा ? उन्होंने सुझाव दिया कि राहुल गांधी को शनिवार और रविवार को प्रधानमंत्री बना देना चाहिए क्योंकि ए सप्ताहांत के दिन हैं और इन दिनों में ही राहुल राजकाज संभाल सकते हैं। यह उनके भले के लिए होगा। सिंह ने कहा कि राहुल, मायावती, ममता बनर्जी तथा कुछ अन्य क्षेत्रीय पार्टियों के नेताओं में भी प्रधानमंत्री बनने की आकांक्षा है। विपक्षी दल लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन तो कर रहे हैं लेकिन कोई भी इस सवाल का जवाब नहीं दे रहा है कि गठबंधन का नेता कौन होगा? उन्होंने कहा कि विपक्षी दल गठबंधन के पास देश के विकास की कोई कार्ययोजना नहीं है।

RELATED ARTICLES

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

दुबग्गा में अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त, अलीगंज समेत 08 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । दुबग्गा के हैयात नगर में अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे 01 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स पर सोमवार को एलडीए का बुलडोजर चला।...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

बेटियों को नेतृत्व और सुरक्षा का कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित

9 से 24 सितंबर तक प्रयागराज में नौ बैचों में होगी टीओटी एवं मास्टर ट्रेनर कार्यशालालखनऊ। प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के साथ...

स्वच्छ हवा में यूपी का परचम, इंदौर को पीछे छोड लखनऊ देश में नंबर-1

आगरा, गाजियाबाद, कानपुर और प्रयागराज समेत 16 शहरों ने टॉप रैंकिंग में बनाई जगह वार्ड स्तर पर भी यूपी की उपलब्धि, लखनऊ का...

नई पीढ़ी ग्लोबल हो, लेकिन जड़ों से जुड़ी रहे, हृदय में भारत हो : सीएम योगी

वेंकटचलम (नेल्लोर)। स्वर्ण भारत ट्रस्ट के 25वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर...