back to top

वर्ल्ड कप में शीर्ष 7 में से बाएं हाथ के 3 बल्लेबाजों को रखने की जरूरत, रवि शास्त्री ने दिया अपना सुझाव   

चेन्नई। भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि एशिया कप और उसके बाद स्वदेश में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए शीर्ष सात बल्लेबाजों में बाएं हाथ के तीन बल्लेबाज रखने से भारतीय टीम के मध्यक्रम को मजबूती मिलेगी। शास्त्री ने कहा कि आलराउंडर रविंद्र जडेजा के अलावा भारत बाएं हाथ के दो अन्य बल्लेबाजों को टीम में रख सकता है।

उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, बल्लेबाजी क्रम में तीन अन्य स्थान है जहां मुझे लगता है कि बाएं हाथ के दो बल्लेबाजों को रखना चाहिए। यहीं पर चयनकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि वे खिलाडियों पर नजर रखे हुए हैं। वे जानते हैं कि कौन सा खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में है। अगर तिलक वर्मा अच्छी फॉर्म में है तो उसे टीम में जगह दो। अगर आपको लगता है कि (यशस्वी) जायसवाल अच्छा प्रदर्शन कर रहा है तो उसे टीम में चुनो।

दाएं हाथ के दो बल्लेबाजों केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के चोट से उबरने के बाद 31 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप में वापसी करने की संभावना है और ऐसे में टीम प्रबंधन के लिए अंतिम एकादश में बाएं हाथ के तीन बल्लेबाजों को रखना मुश्किल होगा।

शास्त्री ने इसके साथ ही ईशान किशन का भी पक्ष लिया और उम्मीद जताई कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, यदि आप पिछले छह से आठ महीनों में ईशान किशन को लेकर चल रहे हो और वह विकेटकीपिंग भी करेगा तो हर हालत में टीम में उसकी जगह पक्की होनी चाहिए। जो भी हो लेकिन बाएं हाथ के दो बल्लेबाज टीम में जरूर होने चाहिए।

यह खबर भी पढ़ेरूस ने फिर किया यूक्रेन के अनाज गोदाम पर हमला, यूरोप को भेजने वाला था अनाज

RELATED ARTICLES

लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन… महिला आरक्षण पर घेरा विपक्ष, सीएम योगी ने भरी हुंकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह मार्च उनके सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग से शुरू होकर सिविल अस्पताल और हजरतगंज चौराहे के रास्ते...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन… महिला आरक्षण पर घेरा विपक्ष, सीएम योगी ने भरी हुंकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह मार्च उनके सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग से शुरू होकर सिविल अस्पताल और हजरतगंज चौराहे के रास्ते...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...