back to top

महामिलावट वाली सरकार चाहने वालों से सावधान रहने की आवश्यकता: मोदी

आजमगढ़ (उप्र)।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को सपा-बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र में महामिलावट वाली सरकार चाहने वालों से सावधान रहने की जरूरत है। मोदी ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा, जो लोग केन्द्र में महामिलावट वाली सरकार चाहते हैं, उनसे सावधान रहना जरूरी है।

महामिलावटी सरकार का मतलब है…

मोदी ने कहा, महामिलावटी सरकार का मतलब है… देश में अराजकता और अस्थिरता। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने देशहित को सर्वाेपरि रखते हुए आतंक के खिलाफ कार्वाई की है। हमने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर प्रहार किया है। मोदी ने कहा, हमारी सरकार ने जाति और पंथ के सारे भेदभाव खत्म कर दिए हैं। उन्होंने कहा, वोट बैंक की राजनीति करने वालों ने, जातीय समीकरण की राजनीति करने वालों ने, इस महामिलावट वालों ने देश को खतरे में डाल दिया था। मोदी ने कहा कि इन लोगों द्वारा फैलाई गई अस्थिरता देश ने बीस साल पहले भी देखी थी, जब संयुक्त मोर्चा नाम की सरकार सत्ता में थी।

मोदी ने कहा कि इसके बाद 2004

उन्होंने कहा, उस दौर में जो अस्थिरता थी, उसके कारण भारत को बार-बार चुनाव का सामना करना पड़ा।मोदी ने कहा कि इसके बाद 2004 से लेकर 2014 तक फिर देश में ऐसी महामिलावटी सरकार आई, जिसने भारत को दुनिया के सामने शर्मिंदा किया। कांग्रेस के दस साल के शासन में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं था, जहां घोटाले और घपले नहीं हुए । उन्होंने कहा, भ्रष्ट एवं मजबूर सरकार चुनौतियों से नहीं लड़ पाती । प्रधानमंत्री ने कहा, याद कीजिए, आज़मगढ़ की साख के साथ इन लोगों की सरकार के समय किस तरह का खिलवाड़ किया गया था। उन्होंने कहा कि जब भी कोई आतंकवादी हमला होता था, तो उसके तार खोजते हुए एजेंसियां आज़मगढ़ पहुंच जाती थीं। आखिर ऐसा क्यों हो रहा था?

यहां जो सपा और बसपा के नेता थे

क्या वजह थी? यहां जो सपा और बसपा के नेता थे, जो दिल्ली में सरकार थी, वो सिर्फ वोट के लिए आतंक के मददगारों को पनाह दे रहे थे। मोदी ने कहा कि कार्वाई के समय पर आतंक का भी जात-पांत, संप्रदाय देखा जाता था। उन्होंने कहा कि इन्हीं लोगों ने पाकिस्तान को भारत पर हावी होने का मौका दिया। हमने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर प्रहार किया है। मोदी ने कहा कि कभी हमारे साथ दुनिया खड़ी होने में झ्ािझकती थी, आज मसूद अजहर जैसे आतंकवादियों के खिलाफ पूरी दुनिया हमारे पक्ष में खड़ी हो जाती है। उन्होंने कहा, ए होता है, मजबूत सरकार का मतलब। बीते पांच वर्ष में बिना तुष्टिकरण किए, बिना वोटबैंक की राजनीति किए देश के विकास के लिए काम किया गया है।

RELATED ARTICLES

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले-  ब्रिक्स देशों को आर्थिक चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम करना चाहिए  

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स देशों को व्यापार एवं निवेश संबंधी पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कर आर्थिक चुनौतियों...

एआई से 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल के दौर में पहुंचे सेलेब्स

मुंबई। सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग अक की मदद से अपनी तस्वीरों को 80...

स्वच्छ हवा में लखनऊ देश में नंबर वन, सीएम योगी ने दी बधाई

सिटी लेवल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में राजधानी को पहला स्थान लखनऊ। स्वच्छ हवा के मामले में राजधानी लखनऊ ने देशभर में अपनी अलग पहचान...

गणेश उत्सव : बप्पा के स्वागत के लिए इको फ्रेंडली मूर्तियों की मांग ज्यादा

गणेश उत्सव 14 सितंबर से शुरू हो रहा है लखनऊ। गणेशोत्सव को लेकर राजधानी लखनऊ में बप्पा की मनमोहक मूर्तियों से बाजार पूरी तरह से...

आज लखनऊ में होगा साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 का शुभारंभ 20 सितंबर तक लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहा गोमती पुस्तक महोत्सव लखनऊ। कवियों, कहानीकारों और...

विवेकानंद के विचारों से युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश

लखनऊ। विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट आॅफ पेलियोसाइंसेज, 53 यूनिवर्सिटी रोड, बाबूगंज, हसनगंज, लखनऊ में राष्ट्र सेविका समिति...

दान का पहला अधिकार जरूरतमंद परिवार की मदद करना : विहसंत सागर जी महाराज

  लखनऊ। आशियाना जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के अंतर्गत पूज्य उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ने आज प्रवचन में दान के महत्व...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले-  ब्रिक्स देशों को आर्थिक चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम करना चाहिए  

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स देशों को व्यापार एवं निवेश संबंधी पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कर आर्थिक चुनौतियों...

एआई से 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल के दौर में पहुंचे सेलेब्स

मुंबई। सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग अक की मदद से अपनी तस्वीरों को 80...