back to top

नौसेना के जहाज ने उत्तरी केरल में समुद्र में पांच मछुआरों को डूबने से बचाया

कोच्चि। उत्तर केरल में सोमवार को नौसेना के एक जहाज ने पांच मछुआरों को डूबने से बचाया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नौसेना के जहाज आईएनएस शारदा ने एत्तिकुलम  बंदरगाह के उत्तर पश्चिम में करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर पांच मछुआरों को तैरते देखा जिनकी मछली पकडऩे की नौका एफवी ओंकारम डूब गई थी।

विज्ञप्ति के अनुसार दो मछुआरों को मामूली चोट लगी

जहाज ने उन सभी को बचा लिया। विज्ञप्ति के अनुसार दो मछुआरों को मामूली चोट लगी और चिकित्सा दल ने उनका प्राथमिक उपचार किया। उसके बाद जहाज इन पांचों को लेकर कोच्चि की ओर बढ़ चला। मछुआरों ने बताया कि वे सोमवार को सुबह चार बजे कासरगोड के चेरूवतुर से निकले थे। कुछ ही समय बाद पानी उनकी नौका में घुसने लगा । बहुत ज्यादा पानी घुस जाने से उनकी नौका डूब गई। वे लोग सुबह साढ़े छह बजे से लेकर बचाए जाने तक पानी में तैरते रहे। वे मोबाइल रेंज से दूर चले गए थे और अन्य नौकाओं से भी मदद मांगने में असमर्थ थे। नौका के मालिक समेत सभी मछुआरे कासरगोड के कंजनघाड के हैं। नौसेना के अनुसार इन मछुआरों के रिश्तेदारों और त्रिक्कारिपुर में स्थानीय तटीय पुलिस को सूचना देने की कोशिश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

‘इस खास पल के लिए आभारी हूं’, परिवार के साथ PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, मुलाकात के बाद कही दिल छू लेने वाली...

नई दिल्ली। भारत की टी20 टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से...

दिवाली पर BSNL का बड़ा धमाका! ₹2,799 के रिचार्ज पर 395 दिन की वैलिडिटी, Jio दे रहा 5 महीने की मुफ्त सेवा

नई दिल्ली: दिवाली के मौके पर दूरसंचार कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए खास ऑफर लेकर आई हैं। सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने अपने...

यूपी में नहीं थमेगा सरकारी नौकरियों का सिलसिला! CM योगी बोले- तीसरी बार सरकार बनने पर भी करेंगे भर्ती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को नौकरी...

CJI पर सोशल मीडिया पोस्ट से भड़का विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने केरल कांग्रेस पदाधिकारियों को थमाया नोटिस

नई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केरल प्रदेश...

दिवाली और छठ पूजा के लिए चल रही 18 हजार स्पेशल ट्रेनें: रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव

नई दिल्लीः रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर त्योहारों के सीजन की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर अश्वनी...

यूक्रेन शांति वार्ता से पहले यूरोप पर रूस का तंज, पूछा- बातचीत में कौन करेगा प्रतिनिधित्व?

मॉस्को: रूस और यूक्रेन के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर कूटनीतिक हलचल तेज है। इस बीच क्रेमलिन ने यूरोपीय देशों पर निशाना साधते...