लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के गुरु शिष्य परम्परा के अंतर्गत एवं उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय कैसरबाग में हास्य-व्यंग्य से भरपूर नाटक ‘वाइफोफोबिया’ का शानदार मंचन किया गया।
डॉ. राकेश ऋषभ द्वारा लिखित और प्रख्यात रंगकर्मी एवं फिल्म अभिनेता महेश चंद्र देवा के नाट्य परिकल्पना एवं निर्देशन में सजे इस नाटक ने दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ गंभीर सामाजिक संदेश भी दिया। नाटक ‘वाइफोफोबिया’ पुरुष प्रधान समाज और वैवाहिक जीवन के अंतर्विरोधों पर आधारित एक करारा व्यंग्य है। कहानी ‘वाइफोफोबिया’ (पत्नी का डर या खौफ) नामक एक काल्पनिक मनोवैज्ञानिक स्थिति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिससे पीड़ित होकर पुरुष अजीबोगरीब परिस्थितियों में फंस जाते हैं। नाटक में दिखाया गया है कि कैसे शादीशुदा जिÞंदगी के तनाव, संवाद हीनता और समाज के दबाव के कारण मगनलाल जैसे आम पुरुष इस ‘फोबिया’ का शिकार हो जाते हैं।
जब वे अपनी इस अनोखी समस्या को लेकर डॉ. मरणेंद्र और उनके अजीब कंपाउंडर झोकेंद्र के पास पहुंचते हैं, तो अस्पताल के भीतर हास्य और भ्रम का एक नया सिलसिला शुरू होता है। वहीं दूसरी ओर एडवोकेट टूटन सिंह और फूूटन सिंह जैसे चरित्र मामले को कानूनी और सामाजिक रूप से और उलझा देते हैं। पत्नी शांति देवी का डर -भय तलाक तक आ जाता है दोनों का द्वंद्व इतना बढ़ जाता है कि शांति मगन को मार देती है लेकिन ये सब सपने में होता है क्योंकि कि वाईफोफोबिया की पुस्तक पढ़ रहा होता है। बेटी राध्या ओर पत्नी कहते है कि क्या बात है तो सपने में डर भय और वाइफ के डर को बताता है कि भगवान बचाए इस वाईफोफोबिया से…. नाटक बेहद हल्के-फुल्के और हास्यास्पद अंदाज में यह संदेश देता है कि वैवाहिक जीवन में डर या खौफ की नहीं, बल्कि आपसी समझ, सम्मान और प्रेम की जरूरत होती है। मंच पर नजर आए प्रमुख कलाकारों में नाटक की सफलता में सभी कलाकारों का अभिनय सराहनीय रहा, जिन्होंने अपने जीवंत प्रदर्शन से दर्शकों को अंत तक बांधे रखा । नाटक में मगन लाल का लाजवाब अभिनय से चरित्र को जीवंत किया महेश चंद्र देवा ने , मंच पर पहली बार अभिनय कर रही कात्यायनी ने शान्ति देवी का, ननकऊ /फूटन का चरित्र आदित्य कुमार, डॉ. मरणेंद्र- कुलदीप श्रीवास्तव, एडवोकेट टूटन सिंह-राहुल प्रताप सिंह, कम्पाउंडर झोकेंद्र- विशाल सिंह, तो नवोदित कलाकारों में पड़ोसन का रोली वर्मा एवं दामिनी कश्यप, मगन लाल का बेटी को राध्या सिंह ने पहली बार मंच पर किरदार निभाया ’
मंच परे में मंच -संचालन आमिर मुख़्तार, रंगदीपन एवं संगीत समयार सिंह, रूप सज्जा सहीर, मंच निर्माण एवं प्रापर्टी आदित्य,राहुल , कुलदीप, कात्यायनी की रही, फोटोग्राफी एवं वीडियो-अनवर बेग का रहा वेशभूषा एवं प्रस्तुति नियंत्रक किरन लता व मंच व्यवस्थापक – हरीश चंद्र, दीपक सोनकर थे। प्रस्तुति के अंत में मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार (आईपीएस) आई.जी. आईटीबीपी और अन्य गणमान्य नागरिकों ने निर्देशक महेश चंद्र देवा और पूरी टीम की सराहना की।




