back to top

 नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कहा, चुनाव आयोग के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक नहीं

श्रीनग। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) ने बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर पहुंच रहे चुनाव आयोग के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात नहीं करने का निर्णय किया है।

पार्टी ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव

पार्टी ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की मांग के अलावा उसके पास कहने के लिए कुछ नहीं है। चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त तीन विशेष पर्यवेक्षक विधानसभा चुनाव कराने के लिए जमीनी स्थिति का जायजा लेने गुरुवार को श्रीनगर पहुंच रहे हैं। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वे मुख्य राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों और जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। पार्टी के एक प्रवक्ता ने यहां कहा, आज चुनाव आयोग के श्रीनगर दौरे के मद्देनजर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने ईसी के प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिलने का निर्णय किया है।

उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस पहले ही लोकसभा

उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस पहले ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने पर अपनी राय स्पष्ट कर चुकी है। प्रवक्ता ने कहा, राज्य में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की हमारी मांग जस की तस है जो ईसी के साथ पहले हुई बैठक में रखी गई थी। हमारे पास कहने के लिए इससे ज्यादा कुछ और नहीं है। पार्टी के महासचिव अली मोहम्मद सागर ने यहां जारी एक बयान में कहा कि विधानसभा चुनाव टालने से पूरे राज्य में गंभीर परिणाम दिखाई दे सकते हैं। उन्होंने कहा, अगर हालात लोकसभा चुनावों के लिहाज से कारगर हैं तो उसी समय विधानसभा चुनाव कराने से कौन रोक रहा है?

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

घरों व पंडालों में आज विराजेंगे बप्पा, आराधना में डूबेगा पूरा शहर

लखनऊ। सोमवार से पूरा लखनऊ गजानन की आराधना में डूब जाएगा। झूलेलाल वाटिका, महाराष्ट्र भवन, पत्रकारपुरम, प्रताप मार्केट, अलीगंज, मवैया जैसे भव्य पण्डालों समेत...

आशियाना जैन मंदिर में 24 तीर्थंकरों के चरणों की विधिवत स्थापना

लखनऊ। आशियाना जैन मंदिर में परम पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहेसंत सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में जैन धर्म के चौबीस तीर्थंकर भगवान...

डॉ. अनीता सहगल ‘वसुन्धरा’ को मिला कवि ‘पुष्पेन्दु’ जैन साहित्य सम्मान

लखनऊ। जैन मिलन लखनऊ द्वारा यू.पी. प्रेस क्लब में कवि पुष्पेन्दु जैन जी की 113वीं जयंती के सुअवसर पर आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता...

प्राकृतिक स्वरूप में गजानन : दृष्टि, साधना और सृजन का अद्भुत संगम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉपोर्रेशन द्वारा गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हजरतगंज मेट्रो स्टेशन में प्रतिभाशाली छायाचित्रकार पुनीत कात्यायन की एकल छायाचित्र...

उत्तराखंड प्रवासियों को अपनी जड़ों से जोड़ना परिषद का मुख्य उद्देश्य : ओम प्रकाश भट्ट

लखनऊ। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा (रजि.), भारत के तत्वावधान में आज वृंदावन योजना सेक्टर-11 स्थित ज्ञान सरोवर विद्यालय में उत्तराखंड राज्य मंत्री एवं उत्तराखंड...

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनें आज रखेंगी हरितालिका तीज व्रत

लखनऊ। हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का खास महत्व होता है। भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन इस व्रत को...