back to top

आप ने दिल्ली की लोकसभा सीटों के लिए घोषित किए उम्मीदवारों के नाम

नई दिल्ली। कांग्रेस के साथ गठबंधन की अटकलों को विराम देते हुए आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सात सीटों में से छह पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शनिवार को कर दी। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सातवीं सीट पर पार्टी के प्रत्याशी का नाम जल्द घोषित किया जाएगा।

सातवें उम्मीदवार का ऐलान जल्द किया

उन्होंने ट्वीट किया, बधाई और शुभकामनाएं। सातवें उम्मीदवार का ऐलान जल्द किया जाएगा। इस बार दिल्ली वालों को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलेगा। आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पूर्वी दिल्ली से आतिशी चुनाव लड़ेंगी। उत्तर-पश्चिम दिल्ली से गुग्गन सिंह, दक्षिण दिल्ली से राघव चड्ढा, उत्तर-पूर्व सीट से दिलीप पांडेय, चांदनी चौक से पंकज गुप्ता और नई दिल्ली सीट से ब्रजेश गोयल चुनाव लड़ेंगे। राय के मुताबिक पश्चिम दिल्ली सीट से उम्मीदवार की घोषणा जल्द की जाएगी। इन सभी छह उम्मीदवारों को पहले ही संबंधित लोकसभा सीटों का प्रभारी नियुक्त कर दिया गया था।

दिल्ली इकाई के नेताओं की आपत्ति का हवाला दिया

राय ने कहा कि पिछले महीने राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के आवास पर प्रस्तावित महागठबंधन के नेताओं की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी के साथ अपनी पार्टी के गठजोड़ की पेशकश खारिज कर दी थी और इसके लिए उन्होंने दिल्ली इकाई के नेताओं की आपत्ति का हवाला दिया था। दिल्ली कांग्रेस ने शुक्रवार को अपनी बैठक में पार्टी आलाकमान को यह बताने का फैसला किया था कि वह दिल्ली में आप से किसी भी तरह के गठजोड़ के खिलाफ है। बैठक में दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने भी भाग लिया था। राय ने कहा, हम गठबंधन चाहते थे, लेकिन जिस तरह शीला दीक्षित ने इससे मना कर दिया, हमें लगा कि अब चुनाव नजदीक होने की वजह से समय नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को अब भी लगता है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ विपक्ष का एक ही उम्मीदवार होना चाहिए।

RELATED ARTICLES

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

दुबग्गा में अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त, अलीगंज समेत 08 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । दुबग्गा के हैयात नगर में अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे 01 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स पर सोमवार को एलडीए का बुलडोजर चला।...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

बेटियों को नेतृत्व और सुरक्षा का कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित

9 से 24 सितंबर तक प्रयागराज में नौ बैचों में होगी टीओटी एवं मास्टर ट्रेनर कार्यशालालखनऊ। प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के साथ...

स्वच्छ हवा में यूपी का परचम, इंदौर को पीछे छोड लखनऊ देश में नंबर-1

आगरा, गाजियाबाद, कानपुर और प्रयागराज समेत 16 शहरों ने टॉप रैंकिंग में बनाई जगह वार्ड स्तर पर भी यूपी की उपलब्धि, लखनऊ का...

नई पीढ़ी ग्लोबल हो, लेकिन जड़ों से जुड़ी रहे, हृदय में भारत हो : सीएम योगी

वेंकटचलम (नेल्लोर)। स्वर्ण भारत ट्रस्ट के 25वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर...