back to top

नागौर में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, दो लोगों की दर्दनाक मौत

जयपुर। राजस्थान के नागौर जिले में बृहस्पतिवार सुबह पटाखा बनाने वाली एक फैक्टरी में विस्फोट होने से दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह हादसा बादली इलाके में स्थित फैक्टरी परिसर में हुआ। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, फैक्टरी में कथित तौर पर विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल कर पटाखे बनाए जा रहे थे। पुलिस ने मृतकों की पहचान मोहम्मद आमिर (28) और उनके चचेरे भाई मुजीद (32) के रूप में की है। नागौर के तहसीलदार नरसिंह ने बताया कि विस्फोट के समय फैक्टरी में चार श्रमिक मौजूद थे, इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद पुलिस ने फैक्टरी परिसर के आसपास घेराबंदी कर दी और लोगों की आवाजाही रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया।

वहीं, अपराध विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने गोदाम से रसायनों और पोटेशियम नाइट्रेट के नमूने एकत्र किए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोदाम का मालिक अमीन है। उसके पास पटाखों के भंडारण का स्थायी लाइसेंस है। हालांकि, अधिकारी अभी यह पता नहीं लगा पाए हैं कि गोदाम में कितनी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखी गई थी और क्या वहां बिना अनुमति पटाखे बनाए जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के कारणों और फैक्टरी में सुरक्षा एवं लाइसेंस संबंधी नियमों के पालन की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में श्रद्धा दुबे जैसा एक और मामला! आर्केस्ट्रा डांसर के आरोपों में उलझा युवक, मौत से पहले वीडियो में बोला- पुलिस ने दी...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। ठाकुरगंज क्षेत्र के लालाबाग निवासी देशराज उर्फ मनीष ने...

यूपी में 26 जनवरी तक जारी रहेगा सरकारी नौकरियों का अभियान, हर पांचवें दिन होगा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम: योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को सरकारी नौकरी देने के अभियान को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि...

पीलीभीत में महज 200 रुपये के लिए दिव्यांग युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में 200 रुपये के विवाद में एक दिव्यांग युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का...

सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से मिल सकते हैं सेहत को कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका

नई दिल्ली: सुबह का नाश्ता दिनभर की ऊर्जा और पोषण के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। रात के भोजन और सुबह के...

औषधीय गुणों से भरपूर है काला जीरा, वजन से लेकर पाचन तक में बताए जाते हैं फायदे; जानिए इस्तेमाल का तरीका

नई दिल्ली: भारतीय रसोई में जीरे का इस्तेमाल आमतौर पर भोजन में तड़का लगाने और स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन सामान्य...

तुलसी और शहद की चाय पीने से मिल सकते हैं कई फायदे, जानिए इम्युनिटी से लेकर दिल की सेहत तक इसका असर

नई दिल्ली: तुलसी को भारतीय घरों में औषधीय गुणों वाला पौधा माना जाता है। वहीं, शहद का इस्तेमाल भी लंबे समय से घरेलू नुस्खों...