back to top

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन को वांगचुक का समर्थन

नयी दिल्ली। जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के दो अक्तूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि देश में जवाबदेही और चुनावी प्रक्रिया में सुधार के प्रयासों का समर्थन किया जाना चाहिए।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रदर्शन के दौरान संभवतः व्यक्तिगत रूप से मौजूद नहीं रहेंगे। वांगचुक ने रविवार को कहा कि लोकतांत्रिक देश के लिए चुनावी प्रक्रिया सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक है और इसमें सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर चुनावी प्रक्रिया ही प्रभावित हो जाए तो लोकतंत्र में फिर क्या बचता है?

वांगचुक ने कहा, देश में जवाबदेही बेहतर करने के लिए जो भी प्रयास होंगे, मैं हमेशा उनके साथ हूं। मेरे लिए आंदोलनों का समर्थन करने का मकसद यही है कि ये आंदोलन अपने दम पर आगे बढ़ें। अब इस मुद्दे को लेकर कई लोग सामने आ गए हैं और यह देखकर मुझे खुशी है, इसलिए मैं उम्मीद करता हूं कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त से जुड़े इस मुद्दे पर मेरी जरूरत नहीं पड़ेगी। लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल किए जाने के सरकार के वादे का जिक्र करते हुए वांगचुक ने कहा कि सरकारों द्वारा किए गए वादे पूरे किए जाने चाहिए।

दीपके का दावा- असम पुलिस ने कॉजपा नेताओं काे पकड़ा

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने संगठन के सह-संयोजक आशुतोष रांका और कई समर्थकों को हिरासत में लिया और उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर ले गई। दीपके ने कहा कि यह कार्रवाई ‘स्वयंसेवियों से मुलाकात’ कार्यक्रम से पहले की गई।

रांका एक दिन पहले गुवाहाटी पहुंचे थे और कॉजपा समर्थकों से मुलाकात करने वाले थे। दीपके ने दावा किया कि संगठन के नेताओं को बैठक करने से रोक दिया गया। वहीं, पुलिस द्वारा ले जाए जाते समय रांका ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री ‘बेनकाब होने से डर रहे हैं।’

RELATED ARTICLES

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

नीट-पीजी: प्रश्न उजागर करने संबंधी याचिका पर न्यायालय का केंद्र को नोटिस

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों द्वारा...

साइबर ठगी से बचाव के लिए लखनऊ पुलिस की पहल, उटर गोमती नगर में छात्रों को किया जागरूक

लखनऊ। डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन...

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ की 5 मजबूत और 5 कमजोर कड़ियां

मुंबई। टेलीविजन पर सेलिब्रिटी रियलिटी शोज का फॉर्मूला हमेशा दर्शकों को लुभाता रहा है, खासकर तब जब परदे के पीछे की निजी जिंदगी और...