back to top

MP Election : कांग्रेस ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली सूची, 69 निवर्तमान विधायकों को भी मिला टिकट 

भोपाल। कांग्रेस ने अगले माह होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची रविवार को जारी की जिसमें 69 निवर्तमान विधायकों को शामिल किया गया है।

कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को उनके गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा से चुनाव मैदान में उतारा गया है, जहां से वह वर्तमान में विधायक हैं। मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी।

पार्टी ने राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को राघौगढ़ से और उनके भाई लक्ष्मण सिंह को गुना के चचौरा से चुनाव मैदान में उतारा है। ये दोनों ही विधायक हैं। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता डॉ. गोविंद सिंह को भिंड जिले के लहार निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ अभिनेता विक्रम मस्ताल को सीहोर जिले के बुधनी से चुनाव मैदान में उतारा है। मस्ताल एक टीवी सीरियल में भगवान हनुमान का किरदार निभा चुके हैं।

हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के पूर्व सांसद बोध सिंह भगत को बालाघाट जिले के कटंगी से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में पूर्व मंत्री अजय सिंह (चुरहट), रामनिवास रावत (विजयपुर), लाखन सिंह यादव (भितरवार), हर्ष यादव (देवरी), मुकेश नायक (पवई), कमलेश्वर पटेल (सिहावल), लाखा घनघोरिया (जबलपुर-पूर्व), तरुण भनोट (जबलपुर-पश्चिम), ओंकार सिंह मरकाम (डिंडोरी), सुखदेव पांसे (मुलताई), सज्जन सिंह वर्मा (सोनकच्छ), विजय लक्ष्मी साधौ (महेश्वर), सचिन यादव (कसरावद), बाला बच्चन (राजपुर) , जीतू पटवारी (राऊ), प्रियव्रत सिंह (खिलचीपुर) और नरेंद्र नाहटा (मनासा) शामिल हैं।

भोपाल जिले में कांग्रेस ने नरेला सीट से मनोज शुक्ला, भोपाल-मध्य से मौजूदा विधायक आरिफ मसूद और बैरसिया से जयश्री हरिकिरण को मैदान में उतारा है। इंदौर शहर में कांग्रेस ने इंदौर-। सीट से मौजूदा विधायक संजय शुक्ला को टिकट दिया है। भाजपा ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को यहीं से चुनाव मैदान में उतारा है।

कांग्रेस ने इंदौर-2 से चिंतामणि चौकसे चिंटू और इंदौर-4 से राजा मंधवानी को चुनाव मैदान में उतारा है। प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब तक 136 सीट पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। इसने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते तथा पार्टी के कई अन्य सांसदों को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा जिले के बुधनी से किस्मत आजमाएंगे।

वर्ष 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 230 सदस्यीय विधानसभा में 114 सीट जीती थीं और गठबंधन सरकार बनाई थी। भाजपा को इस चुनाव में 109 सीट हासिल हुई थीं। हालांकि, ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों के एक गुट के विद्रोह के चलते कमलनाथ अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके और मार्च 2020 में उनके नेतृत्व वाली सरकार गिर गई। सिंधिया गुट के विधायकों के समर्थन से बाद में भाजपा सत्ता में लौटी और शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मुख्यमंत्री बने।

यह खबर पढ़े – नवरात्र पर बाजार गुलजार, पूजा सामग्री की हुई खरीदारी

RELATED ARTICLES

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा- मैंने अमेरिका में पढ़ाई छात्रवृत्ति और शिक्षा ऋण से पूरी की

छत्रपति संभाजीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने विदेश में उनकी शिक्षा के खर्च लेकर उठ रहे सवालों के बीच सोमवार...

CM योगी बोले- नकारात्मकता छोड़कर सदन में सार्थक चर्चा में योगदान करे विपक्ष

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले सभी विपक्षी सदस्यों से सहयोग का आग्रह करते...

सावन माह के पहले सोमवार को मंदिरों और शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

लखनऊ। श्रावण मास के पहले सोमवार को आज प्रदेश के काशी और मथुरा समेत विभिन्न जिलों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़...

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा- मैंने अमेरिका में पढ़ाई छात्रवृत्ति और शिक्षा ऋण से पूरी की

छत्रपति संभाजीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने विदेश में उनकी शिक्षा के खर्च लेकर उठ रहे सवालों के बीच सोमवार...

CM योगी बोले- नकारात्मकता छोड़कर सदन में सार्थक चर्चा में योगदान करे विपक्ष

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले सभी विपक्षी सदस्यों से सहयोग का आग्रह करते...

सावन माह के पहले सोमवार को मंदिरों और शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

लखनऊ। श्रावण मास के पहले सोमवार को आज प्रदेश के काशी और मथुरा समेत विभिन्न जिलों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़...

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। टॉम हॉलैंड और जेंडाया अभिनीत फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक...

नेहा धूपिया, आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म 52 ब्लू IFFM में होगी प्रदर्शित

नयी दिल्ली। अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म ‘52 ब्लू’ मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी। फिल्म के...

होइहि सोइ जो राम रचि राखा… कोर्ट से बरी होने के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह, कहा- आज खुशी का दिन है

नई दिल्ली। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के बाद...