back to top

मदर टेरेसा की जीवनी आधारित फिल्म पर काम शुरू, सीमा उपाध्याय करेंगी निर्देशन

मुंबई। मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी की संस्थापक संत मदर टेरेसा की जीवनी पर आधारित फिल्म की घोषणा हो गई है। फिल्म के निर्माता ने एक बयान में कहा कि फिल्म का निर्देशन सीमा उपाध्याय करेंगी। सीमा ने ही इसकी पटकथा भी लिखी है।

निर्माताओं ने बताया कि फिल्म

निर्माताओं ने बताया कि फिल्म के अभिनेताओं और इससे जुड़े लोगों में हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों से कलाकार होंगे।उन्होंने बताया कि उन्होंने मिशनरीज ऑफ चैरिटी की मौजूदा सुपीरियर जनरल प्रेमा मैरी पीरीक और कोलकाता में सिस्टर लीनी से मुलाकात की और फिल्म के लिए उनका आशीर्वाद लिया। उपाध्याय ने एक बयान में कहा, हमने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी का दौरा किया। वहां का अनुभव अद्भुत था। मदर प्रेमा ने मदर मेरी से प्रार्थना की और उनसे फिल्म के लिए अपना अलौकिक मार्गदर्शन करने का अनुरोध किया।

उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को आशीर्वाद दिया

उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को आशीर्वाद दिया और उनकी सुरक्षा, फिल्म के पूरा होने और इसकी सफलता को लेकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने यकीन जताया कि इसकी वजह से फिल्म से जुड़े हर शख्स को असीम शांति और ज्ञान की प्राप्ति होगी। फिल्म का निर्माण प्रदीप शर्मा, नितिन मनमोहन, गिरीश जौहर और प्राची मनमोहन करेंगे। फिल्म पर काम इस साल के अंत में शुरू होगा और यह 2020 में रिलीज होगी। मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को मेसेदोनिया के स्कोपिए में हुआ था। पांच सितंबर 1997 को उनका निधन हुआ था। 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार, 1980 में भारत रत्न समेत उन्हें कई सम्मान से नवाजा गया। 2003 में उन्हें ब्लेस्ड टेरेसा ऑफ कलकत्ता से सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

बेटियों को नेतृत्व और सुरक्षा का कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित

9 से 24 सितंबर तक प्रयागराज में नौ बैचों में होगी टीओटी एवं मास्टर ट्रेनर कार्यशालालखनऊ। प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के साथ...

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

दुबग्गा में अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त, अलीगंज समेत 08 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । दुबग्गा के हैयात नगर में अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे 01 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स पर सोमवार को एलडीए का बुलडोजर चला।...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

बेटियों को नेतृत्व और सुरक्षा का कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित

9 से 24 सितंबर तक प्रयागराज में नौ बैचों में होगी टीओटी एवं मास्टर ट्रेनर कार्यशालालखनऊ। प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के साथ...

स्वच्छ हवा में यूपी का परचम, इंदौर को पीछे छोड लखनऊ देश में नंबर-1

आगरा, गाजियाबाद, कानपुर और प्रयागराज समेत 16 शहरों ने टॉप रैंकिंग में बनाई जगह वार्ड स्तर पर भी यूपी की उपलब्धि, लखनऊ का...

नई पीढ़ी ग्लोबल हो, लेकिन जड़ों से जुड़ी रहे, हृदय में भारत हो : सीएम योगी

वेंकटचलम (नेल्लोर)। स्वर्ण भारत ट्रस्ट के 25वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर...