मासिक दुर्गाष्टमी आज, भक्त करेंगे माता रानी की पूजा

लखनऊ। सनातन धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी का खास महत्व होता है। हर महीने में एक बार मासिक दुर्गाष्टमी व्रत रखा जाता है। यह दिन मां दुर्गा को समर्पित होता है, जो शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को पड़ता है। पूरे विधि-विधान से इस दिन दुर्गा मां की उपासना की जाती है। जनवरी में भी मासिक दुर्गाष्टमी का पावन पर्व मनाया जाएगा। माता दुर्गा की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 06 जनवरी, सोमवार को शाम 06 बजकर 23 मिनट से शुरू होगी, जो कि 07 जनवरी, मंगलवार को शाम 04 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में जनवरी की मासिक दुर्गाष्टमी का त्योहार 07 जनवरी को मनाया जाएगा।

मासिक दुर्गाष्टमी का महत्व
इस दिन पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है। यह दिन विशेष रूप से शत्रुओं को पराजित करने, रोगों से मुक्ति, और सभी दुखों से छुटकारा पाने के लिए अच्छा माना जाता है, वहीं, जो लोग संतान सुख से वंचित हैं उनके लिए भी यह व्रत करना फलदायी माना जाता है।

मां दुर्गा की पूजा-विधि
इस दिन प्रात: काल स्नान करके साफ कपड़े पहनने चाहिए। इसके बाद पूजा वाली जगह पर मा दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर रखना चाहिए। मां की मूर्ति या तस्वीर के सामने घी का दिया जलाना चाहिए। दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। इसके अलावा ॐ दुं दुगार्यै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। मां को फल और मिठाई अवश्य जरूर करना चाहिए। अंतिम में मां दुर्गा की आरती करनी चाहिए।

मासिक दूर्गाष्टमी व्रत के लाभ
मासिक दुर्गाष्टमी का दिन व्रत करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं। मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत जीवन में सुख समृद्धि और शांति देता है। इस व्रत को करने से सभी रोगों और दुखों से मुक्ति मिलती है. संतान प्राप्ति के लिए भी ये व्रत किया जाता है, जो भी इस दिन मां की पूजा और व्रत करता है, उस पर मां दुर्गा की कृपा हमेशा बनी रहती है।

RELATED ARTICLES

पुत्र की दीर्घायु के लिए माताएं आज रखेंगी सकट चौथ व्रत

लखनऊ। साल भर में 12 संकष्टी चतुर्थी व्रत आते हैं। इनमें से कुछ चतुर्थी साल की सबसे बड़ी चौथ में से एक हैं, उनमें...

सूर्य-मंगल समेत ये 4 ग्रह माघ माह में करेंगे गोचर

लखनऊ। सनातन धर्म के लोगों के लिए माघ माह का खास महत्व है, जो हिंदू कैलेंडर का 11वां महीना है। जिस दिन सूर्य देव...

पुत्रदा एकादशी कल, संतान सुख के लिए भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। साल 2025 में आने वाली सबसे पहली एकादशी है पुत्रदा एकादशी। वैसे तो सभी एकादशी का हिंदू धर्म में महत्व है। लेकिन, पुत्रदा...

Latest Articles