back to top

मोदी का काशी के नाम संदेश: रिकार्ड मतदान करके भाजपा को जिताएं

लखनऊ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में प्रचार कार्य की व्यस्तता के बीच अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी की जनता के नाम संदेश में मंगलवार को आह्वान किया कि अवाम मतदान में नया रिकार्ड बनाते हुए भाजपा को जिताए।

मोदी ने काशी के नाम एक मीडिया संदेश में कहा   मुझे इस बात का गर्व है कि पिछले पांच वर्षों में जनभागीदारी के तहत वाराणसी विकास की जिस राह पर चल पड़ा है, वह देश के लिये एक मिसाल है। 

26 अप्रैल को वाराणसी से नामांकन दाखिल करने के बाद से वाराणसी नहीं पहुंच सके मोदी ने जनता का आह्वान किया,   मेरे लिये नहीं, मोदी के लिये भी नहीं बल्कि काशी के लिये मतदान में आपको नया रिकार्ड बनाना चाहिये। मुझे विश्वास है कि काशी कमल के निशान पर बटन भी दबाएगा और लोकतंत्र के इस पर्व का हिस्सा भी बनेगा। 

मालूम हो कि मोदी ने नामांकन दाखिल करने से पहले रोड शो में कहा था कि आपकी इजाजत से मैं कल नामांकन करूंगा और चुनाव जीतने के बाद आप सबका धन्यवाद करने आऊंगा।

प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना समेत विभिन्न कार्यों वाराणसीबाबतपुर फोरलेन सड़क, मंडुआडीह स्टेशन और गंगा पर मल्टीमोडल टर्मिनल के निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि वाराणसी आमूलचूल परिवर्तन का गवाह बना है।

मोदी ने कहा इस बार जब मैं नामांकन करने आया था, तब रोडशो के बाद आप ही लोगों ने मुझे आदेश दिया था कि आप मत आइये, सब कुछ हम सम्भाल लेंगे। मुझे आपके शब्दों पर विश्वास है। 

उन्होंने कहा हर काशीवासी आज स्वयं में नरेन्द्र मोदी बनकर चुनाव लड़ रहा है और लड़ा भी रहा है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि 2019 में आप भी लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में जरूर शरीक होइए। 

RELATED ARTICLES

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले-  ब्रिक्स देशों को आर्थिक चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम करना चाहिए  

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स देशों को व्यापार एवं निवेश संबंधी पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कर आर्थिक चुनौतियों...

एआई से 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल के दौर में पहुंचे सेलेब्स

मुंबई। सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग अक की मदद से अपनी तस्वीरों को 80...

स्वच्छ हवा में लखनऊ देश में नंबर वन, सीएम योगी ने दी बधाई

सिटी लेवल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में राजधानी को पहला स्थान लखनऊ। स्वच्छ हवा के मामले में राजधानी लखनऊ ने देशभर में अपनी अलग पहचान...

गणेश उत्सव : बप्पा के स्वागत के लिए इको फ्रेंडली मूर्तियों की मांग ज्यादा

गणेश उत्सव 14 सितंबर से शुरू हो रहा है लखनऊ। गणेशोत्सव को लेकर राजधानी लखनऊ में बप्पा की मनमोहक मूर्तियों से बाजार पूरी तरह से...

आज लखनऊ में होगा साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 का शुभारंभ 20 सितंबर तक लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहा गोमती पुस्तक महोत्सव लखनऊ। कवियों, कहानीकारों और...

विवेकानंद के विचारों से युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश

लखनऊ। विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट आॅफ पेलियोसाइंसेज, 53 यूनिवर्सिटी रोड, बाबूगंज, हसनगंज, लखनऊ में राष्ट्र सेविका समिति...

दान का पहला अधिकार जरूरतमंद परिवार की मदद करना : विहसंत सागर जी महाराज

  लखनऊ। आशियाना जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के अंतर्गत पूज्य उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ने आज प्रवचन में दान के महत्व...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले-  ब्रिक्स देशों को आर्थिक चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम करना चाहिए  

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स देशों को व्यापार एवं निवेश संबंधी पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कर आर्थिक चुनौतियों...

एआई से 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल के दौर में पहुंचे सेलेब्स

मुंबई। सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग अक की मदद से अपनी तस्वीरों को 80...