back to top

मोदी सरकार की खत्म हो गई एक्सपायरी डेट, दिल्ली में सरकार बदल दो: ममता

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यहां शनिवार को विपक्षी दलों की रैली में लोगों से दिल्ली में सरकार बदल दो की अपील करते हुए कहा कि मोदी सरकार की एक्सपायरी डेट खत्म हो गई है।

https://twitter.com/ANI/status/1086568287939559425

आगामी आमचुनाव में जीत हासिल करेगा

उन्होंने यह भी कहा कि एकजुट विपक्ष आगामी आमचुनाव में जीत हासिल करेगा। ममता ने यहां ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित रैली में अन्य विपक्षी दलों के साथ मिल कर काम करने का भी वादा किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री कौन होगा, यह हम चुनाव के बाद तय करेंगे। ममता ने दावा किया कि केंद्र में भाजपा के गिने – चुने दिन ही बचे रह गए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की एक्सपायरी डेट खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री ने इस बात का जिक्र किया कि देश में मौजूदा हालात सुपर इमरजेंसी के हैं और उन्होंने नारा दिया बदल दो, बदल दो, दिल्ली में सरकार बदल दो।

https://twitter.com/AITCofficial/status/1086562247357358081

भाजपा की आलोचना करते हुए कहा…

उन्होंने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा, राजनीति में शिष्टता होती है लेकिन भाजपा इसका पालन नहीं करती। जो लोग भाजपा के साथ नहीं हैं, उन्हें चोर बता दिया जाता है। ममता ने यह दावा भी किया कि भाजपा अपने वरिष्ठ नेताओं का सम्मान नहीं करती और राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज तथा नितिन गडकरी जैसे लोगों की भगवा पार्टी ने अनदेखी की है। उन्होंने कहा, मोदी और उनके सहयोगी अब सामूहिक नेतृत्व की बातें कर रहे हैं लेकिन यदि भाजपा (आगामी) लोकसभा चुनाव जीत जाती है तो इन नेताओं को फिर से नजरअंदाज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

नीट-पीजी: प्रश्न उजागर करने संबंधी याचिका पर न्यायालय का केंद्र को नोटिस

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों द्वारा...

भाजपा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में हेरफेर के लिए मिलकर कर रहे हैं काम : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूची में कथित हेरफेर...

PM मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लद्दाख में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और सामरिक सड़क संपर्क...

नीट-पीजी: प्रश्न उजागर करने संबंधी याचिका पर न्यायालय का केंद्र को नोटिस

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों द्वारा...

साइबर ठगी से बचाव के लिए लखनऊ पुलिस की पहल, उटर गोमती नगर में छात्रों को किया जागरूक

लखनऊ। डिजिटल अपराधों पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन...

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ की 5 मजबूत और 5 कमजोर कड़ियां

मुंबई। टेलीविजन पर सेलिब्रिटी रियलिटी शोज का फॉर्मूला हमेशा दर्शकों को लुभाता रहा है, खासकर तब जब परदे के पीछे की निजी जिंदगी और...