back to top

मोदी ने बापू और वाजपेई को दी श्रद्धांजलि, युद्ध स्मारक पर शहीदों को किया नमन

नई दिल्ली प्रधानमंत्री पद की बृहस्पतिवार शाम शपथ लेने जा रहे नरेंद्र मोदी ने सुबह बापू के समाधि स्थल राजघाट जाकर उन्हें नमन किया।

इसके बाद उन्होंने दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि अर्पित की। नरेन्द्र मोदी ने देश के लिए जान न्योछावर करने वाले शहीदों को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में नमन किया।

सुबह प्रधानमंत्री सबसे पहले राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद वह अटल बिहारी वाजपेई की समाधि सदैव अटल पहुंचे और वहां पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान उनके साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, गिरिराज सिंह आदि मौजूद थे।

अमित शाह ने ट्वीट किया, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की समाधि सदैव अटल जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। बापू और वाजपेई को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंच शहीदों को नमन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इसी साल 26 फरवरी को राष्ट्रीय समर स्मारक का उद्घाटन किया था। इस दौरान उनके साथ निर्मला सीतारमण और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहें। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत रहे। उन्होंने राष्ट्रवाद को आगे बढ़ाया।

न झुकेंगे, न डिगेंगे.. इस भाव को मजबूत किया। हम सभी उन्हें शत शत नमन करते हैं। मोदी सरकार के स्वरूप के बारे में पूछे जाने पर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, हम सभी अनुशासित कार्यकर्ता हैं और जिसको जो कार्य मिलता है, वह काम करता है।

गौरतलब है कि शाम सात बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में नरेन्द्र मोदी एवं उनके मंत्रिपरिषद को शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी सहित शीर्ष विपक्षी नेता, उद्योग जगत के दिग्गज, फिल्मी सितारे, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और बिम्सटेक देशों के प्रमुख मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...