back to top

गरीबों के विकास के लिए बहुत काम किए मोदी ने: अमित शाह

अलवर/राजस्थान। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के विकास के लिए बहुत काम किए हैं। उन्होंने यहां बीबी रानी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, इन पांच साल में नरेंद्र मोदी ने देश के गरीबों के घर में आमूल चूल बदलाव परिवर्तन लाने का काम किया है।

देश की सात करोड़ गरीब महिलाओं के घर में चूल्हा हटाकर

देश की सात करोड़ गरीब महिलाओं के घर में चूल्हा हटाकर गैस सिलेंडर लगाने का काम भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है।   शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नरेन्द्र मोदी सरकार ने 7 करोड़ गरीब माताओं को गैस सिलेंडर, हर घर में बिजली, 8 करोड़ गरीबों के घर शौचालय बनवाने का काम किया है। उन्होंने कहा,  इस देश की जनता 70 साल से जिस प्रकार के नेतृत्व की राह देख रही थी वह नेतृत्व उसने नरेंद्र मोदी में पाया है। देश की जनता राह देखती थी कि कोई नेता आए, हमारे लिए परिश्रम करे। खुद के परिवार के लिए न करे, खुद के बाल बच्चों के लिए न करे, खुद के लिए न करे हमारे लिए परिश्रम करे ऐसा नेता चाहती थी। उन्होंने आगे कहा,  20 साल से 365 दिन 18 घंटे काम करने वाला यह व्यक्ति नरेंद्र मोदी खुद के लिए कभी नहीं जिया। देश के गरीबों के लिए, युवाओं के लिए, किसानों के लिए, महिलाओं के लिए दलितों के लिए, आदिवासियों के लिए जिया।

शाह ने कहा,  अभी छोटे और लघु किसानों को

शाह ने कहा,   अभी छोटे और लघु किसानों को 6000 रुपये की आर्थिक सहायता सरकार दे रही है। लेकिन नयी सरकार बनने पर सभी किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा, जेएनयू में भारत माता के टुकड़े करने वाले नारे लगे थे तो राहुल बाबा इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कहते हैं… राहुल बाबा हमें गाली देनी है तो दो पर नरेन्द्र मोदी सरकार में जो भी भारत माता के टुकड़े करने की बात करेगा वो जेल की सलाखों के पीछे होगा। जम्मू कश्मीर में धारा 370 पर उन्होंने कहा,    हमने तय किया है एक बार अलवर की जनता बाबा बालकनाथ को जिता दे, मोदी के दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद धारा 370 को हम हटा देंगे। घुसपैठ की समस्या पर शाह ने कहा,   यह कांग्रेस पार्टी कुछ भी कहे मैं बता देता हूं भाजपा के नेता नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और असम से लेकर गुजरात तक एनआरसी बनेगा और हम घुसपैठियों को चुन चुनकर बाहर निकालेंगे।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ हवा में लखनऊ देश में नंबर वन, सीएम योगी ने दी बधाई

सिटी लेवल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में राजधानी को पहला स्थान लखनऊ। स्वच्छ हवा के मामले में राजधानी लखनऊ ने देशभर में अपनी अलग पहचान...

सीएम डैशबोर्ड में शाहजहांपुर फिर नंबर वन, रामपुर दूसरे पायदान पर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की प्राथमिकता का असर सीएम डैशबोर्ड की अगस्त माह की रैंकिंग में भी...

गोबर-गोमूत्र से खाद-बायोगैस व पंचगव्य उत्पादों की होगी बिक्री,घायल गोवंश के लिए 24़7 एंबुलेंस का प्रस्ताव

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश में गोवंश संरक्षण को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी तेज हो...

गणेश उत्सव : बप्पा के स्वागत के लिए इको फ्रेंडली मूर्तियों की मांग ज्यादा

गणेश उत्सव 14 सितंबर से शुरू हो रहा है लखनऊ। गणेशोत्सव को लेकर राजधानी लखनऊ में बप्पा की मनमोहक मूर्तियों से बाजार पूरी तरह से...

आज लखनऊ में होगा साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 का शुभारंभ 20 सितंबर तक लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहा गोमती पुस्तक महोत्सव लखनऊ। कवियों, कहानीकारों और...

विवेकानंद के विचारों से युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश

लखनऊ। विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट आॅफ पेलियोसाइंसेज, 53 यूनिवर्सिटी रोड, बाबूगंज, हसनगंज, लखनऊ में राष्ट्र सेविका समिति...

दान का पहला अधिकार जरूरतमंद परिवार की मदद करना : विहसंत सागर जी महाराज

  लखनऊ। आशियाना जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के अंतर्गत पूज्य उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ने आज प्रवचन में दान के महत्व...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले-  ब्रिक्स देशों को आर्थिक चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम करना चाहिए  

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स देशों को व्यापार एवं निवेश संबंधी पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कर आर्थिक चुनौतियों...

एआई से 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल के दौर में पहुंचे सेलेब्स

मुंबई। सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग अक की मदद से अपनी तस्वीरों को 80...