back to top

अदन की खाड़ी में जहाज को निशाना बनाकर मिसाइल हमला, हूती विद्रोहियों पर संदेह

दुबई। अदन की खाड़ी में शुक्रवार देर शाम एक जहाज को निशाना बनाकर दो मिसाइल दागी गईं, जो पास के जल क्षेत्र में गिरीं। प्राधिकारियों ने इस हमले के पीछे यमन के हूती विद्रोहियों का हाथ होने की आशंका जताई है। इस हमले से पहले हूती विद्रोहियों ने यूनान के झंडे वाले एक तेल टैंकर में घुसकर उसमें विस्फोटक रखे थे, जिससे बाद में उसमें कई विस्फोट हुए थे। टैंकर में विस्फोट से लाल सागर में बड़े पैमाने पर तेल रिसाव का खतरा पैदा हो गया है।

हूती विद्रोहियों द्वारा पिछले कुछ समय में पोत को निशाना बनाकर किए गए हमलों से एक हजार अरब अमेरिकी डॉलर के उस सामान की आपूर्ति बाधित हुई है, जो इजराइल-हमास युद्ध के मद्देनजर हर साल गाजा पट्टी में लाल सागर के जरिये भेजा जाता है। ब्रिटिश सेना के यूनाइटेड किंगडम मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंश (यूकेएमटीओ) केंद्र ने बताया कि शुक्रवार को किए गए हमले के दौरान दो मिसाइल अदन से करीब 240 किलोमीटर पूर्व में जहाज के पास गिरीं।

यूकेएमटीओ ने बताया कि जहाज ने सूचित किया है कि चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। मामले की जांच की जा रही है। हूती विद्रोहियों ने अभी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। उन्होंने अक्टूबर में गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से 80 से अधिक जहाजों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं। हूती विद्रोहियों ने एक जहाज का अपहरण भी किया और हमला कर दो जहाजों को जलमग्न कर दिया, जिसमें चार नाविक मारे गए। इस बीच, अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने शनिवार को कहा कि उसने यमन में हूती नियंत्रित क्षेत्र में दो ड्रोन नष्ट कर दिए।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...