back to top

प्रयागराज के हेतापट्टी में बदमाशों ने की चौकीदार की हत्या, दुकानों में की लूटपाट

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में थरवई थाना अंतर्गत हेतापट्टी गांव में शनिवार देर रात चार बदमाशों ने एक दुकान में लूटपाट की और विरोध करने पर चौकीदार की हत्या कर दी।
पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने बताया कि हेतापट्टी गांव के संतोष केसरवानी और उनके भतीजे राजेंद्र केसरवानी ने पुलिस को सूचना दी कि चार अज्ञात बदमाशों ने उनकी दुकान में लूटपाट की और विरोध करने पर उन्होंने चौकीदार रामकृपाल पाल (60) को लाठी से मारा, सिर में गंभीर चोट आने से रामकृपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि संतोष केसरवानी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और आवश्यक कार्वाई की जा रही है।
अभियुक्तों को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि संतोष केसरवानी की वस्त्र तथा आभूषण की दुकान है और दुकान के बगल में ही उनका मकान है।
उन्होंने बताया कि लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने केसरवानी के परिवार के तीन लोगों के साथ मारपीट की जिसमें वे घायल हो गए। घायलों का इलाज एसआरएन अस्पताल में चल रहा है।
यह खबर भी पढ़े —

RELATED ARTICLES

एसएससी एमटीएस परीक्षा में सेंध लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मेरठ और उत्तराखंड एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो गिरफ्तार

देहरादून के थाना कोतवाली क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) मेरठ यूनिट और उत्तराखंड एसटीएफ ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए एसएससी (...

तमिलनाडु: इरिडियम व्यापार के नाम पर धोखाधड़ी के अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

कोयंबटूर (तमिलनाडु)। तमिलनाडु पुलिस की सीबी-सीआईडी ने इरिडियम व्यापार के नाम पर धोखाधड़ी के अंतर-राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार...

उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 2019 में आज ही के दिन हुए आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को...

आज देखा जायेगा माह-ए-रमजान का मुबारक चांद

लखनऊ। माह-ए-रमजान का चांद बुधवार को देखा जाएगा। चांद दिखने पर पहला रोजा 19 फरवरी को होगा नहीं तो 20 फरवरी को होगा। चांद...

ठुमरी एवं खयाल गायकी की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में शुभ्रा गुहा के निर्देशन में ठुमरी व खयाल कार्यशाला का द्वितीय दिवसलखनऊ। पद्मभूषण बेगम अख्तर की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

झूलेलाल जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग

20 मार्च को सिंधी समाज हर्षोल्लास से मनाएगा भगवान झूलेलाल की जयंती लखनऊ। झूलेलाल जयंती पर स्वर्जनिक छुट्टी न मिलने से सिंधी समुदाय निराश है...

सरस कार्बेट महोत्सव में सम्मिलित होंगे लखनऊ के कलाकार डॉ. अवधेश मिश्र

पारंपरिक कला-चेतना को व्यापक भारतीय संदर्भ से जोड़ा जा सकेलखनऊ। उत्तराखंड में 18 से 24 फरवरी 2026 तक आयोजित चम्पावत सरस कार्बेट महोत्सव में...

महिलाओं में वाइन, साइन्स एंड डिवाइन सत्र में ज्योतिष के प्रति दिखा उत्साह

भविष्यवाणी की एक प्राचीन पद्धति है वाइन रीडिंग या ओएनोमेंसीलखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने लखनऊ के निशातगंज स्थित मेट्रो सिटी सेंटर के सफायर...

रंगों का पर्व होली 4 को, 3 को विधि-विधान से होगा होलिका दहन

लखनऊ। होली का पर्व खुशियों, रंगों और आपसी प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को गुलाल लगाते...