back to top

गाजियाबाद: मकान में लगी भीषण आग, पांच लोगों की जलकर मौत

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में एक मकान में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार देर रात लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में आग लग गई। आग मकान की नीचे की मंजिल में लगी और ऊपर मौजूद लोग उसमें फंस गए।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझायी। कुमार ने बताया कि इस घटना में दो बच्चों समेत कुल पांच लोगों की मृत्यु हो गई तथा दो अन्य लोग झुलसकर घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायल हुए अर्श (10) और उज्मा (25) को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा अर्श को बाद में छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों में सैफुल रहमान (35), उसकी पत्नी नाजरा (26), उनकी बेटी इकरा (सात) के साथ ही परवीन (28) और मोहम्मद फैज (सात माह) शामिल हैं। आग लगने के कारणों के बारे में कुमार ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि घर के अंदर भारी मात्रा में फोम रखा हुआ था और संदेह है कि शॉर्ट सर्किट से अचानक लगी आग फोम की वजह से पूरे घर में फैल गई, और वहां मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके। उन्होंने बताया कि घटना के असल कारणों का पता जांच के बाद ही लग पाएगा।

RELATED ARTICLES

यूपी में अब ओला, उबर को भी कराना होगा पंजीकरण…एग्रीगेटर कंपनी को पांच लाख रुपए शुल्क लेकर दिया जाएगा लाइसेंस

बिना पंजीकरण, फिटनेस, मेडिकल, पुलिस वेरिफिकेशन आदि के नहीं चल सकेगी कोई ओला व उबर आदि टैक्सी लखनऊ । योगी सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा...

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब प्रदेश के हर गांव तक पहुंचेगी बस

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, दयाशंकर सिंह बोले- परमिट व टैक्स से मुक्त रहेंगी ग्राम परिवहन योजना में अनुबंधित बसें लखनऊ ।...

केयर इकोनॉमी में भारत की छलांग… 1.5 लाख युवाओं को स्किल्ड बनाने की तैयारी

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026-27 की घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए केंद्र सरकार ने 'भारत के देखभाल परिस्थिति तंत्र को मजबूत करना'...

जीनत अमान ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए बोलीं- मैं कभी भी एक अच्छी डांसर नहीं रहीं

नयी दिल्ली। अभिनेत्री जीनत अमान का कहना है कि वह कभी भी एक अच्छी डांसर नहीं रहीं। उन्होंने बताया कि जल्द ही फिल्मकारों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 13 मार्च को ग्रीन कॉरिडोर का शुभारंभ करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

लखनऊ। लखनऊ से सांसद एवं केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 व 13 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। महानगर...

सीएम योगी को प्रस्तुत किया गया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एयरोड्रम लाइसेंस

एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टोफ श्नेलमैन के साथ वरिष्ठ अधिकारियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात इस लाइसेंस के बाद अब एयरपोर्ट के उद्घाटन और...