back to top

अप्रैल 2020 से डीजल कारों की बिक्री बंद करेगी मारुति सुजुकी

नई दिल्ली। कार बनाने वाली सबसे बड़ी घरेलू कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अगले साल एक अप्रैल डीजल कारों की बिक्री बंद करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। कंपनी ने भारत स्टेज (बीएस) छह उत्सर्जन मानक अगले साल से लागू किए जाने के मद्देनजर यह कदम उठाया है। कंपनी की कुल घरेलू बिक्री में डीजल वाहनों की हिस्सेदारी करीब 23 प्रतिशत है।

पिछले वित्त वर्ष में 4.63 लाख डीजल कारों…

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में 4.63 लाख डीजल कारों की बिक्री की थी। कंपनी के विटारा ब्रेजा और एस-क्रॉस जैसे मॉडल अभी सिर्फ डीजल इंजन के साथ आते हैं। वहीं स्विफ्ट, बलेनो, डिजायर, सिआज और एर्टिगा जैसी कारें डीजल के साथ पेट्रोल इंजन संस्करण में भी आती हैं। कंपनी ने अगले साल से हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी के डीजल संस्करण की भी बिक्री बंद करने का फैसला किया है। यह वाहन अब केवल पेट्रोल और सीएनजी संस्करण में उपलब्ध होगा।

डीजल वाहनों के बारे में पूछे जाने पर

डीजल वाहनों के बारे में पूछे जाने पर कंपनी के चेयरमैन आर. सी. भार्गव ने संवाददाताओं से कहा, एक अप्रैल 2020 से हम डीजल कारें नहीं बेचेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि यदि बीएस-छह मानक के डीजल कार की मांग आती है तो कंपनी इस दिशा में आगे बढ़ सकती है और इसके अनुकूल डीजल मॉडल विकसित कर सकती है। भार्गव ने कहा, एक अप्रैल 2020 से हम डीजल कारों की बिक्री बंद कर देंगे। आगे बीएस-छह डीजल कारों के प्रति उपभोक्ताओं का रुख देखने के बाद यदि हमें लगा कि इन कारों का बाजार है तो हम कुछ ही समय में इस तरह का कार तैयार कर लेंगे।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...