back to top

BJP ने योगी का हेलीकॉप्टर नहीं उतरने देने पर ममता और टीएमसी पर किया प्रहार

नई दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर रविवार को यह कहते हुए प्रहार किया कि राज्य में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति नहीं देना अलोकतांत्रिक और फासीवादी आचरण का स्पष्ट उदाहरण है।

वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद

वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, यह बहुत ही अफसोसजनक और निंदनीय है तथा ममता जी एवं तृणमूल कांग्रेस के अलोकतांत्रिक रिकार्ड के अनुसार है। यह अलोकतांत्रिक और फासीवादी आचरण का स्पष्ट उदाहरण है। योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर को उतरने से रोकने का एकमात्र कारण (उनकी) घबराहट और भयबोध है क्योंकि बंगालियों के अंदर बदलाव की एक तड़प है। उन्होंने कहा, हम चुनाव आयोग से इसका संज्ञान लेने की अपील करेंगे क्योंकि देश के सबसे राज्य (जनसंख्या की लिहाज से) के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को (पश्चिम बंगाल में) को जनसभाएं नहीं करने दिया गया है।

प्रसाद ने यह भी कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को

प्रसाद ने यह भी कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को भी पश्चिम बंगाल में रैली नहीं करने दिया गया और प्रधानमंत्री की रैली में बाधा पहुंचाने की कोशिश की गई। भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी अपने लोकतांत्रिक अधिकारों पर पश्चिम बंगाल सरकार के हमले को एक बड़ा मुद्दा बनाएगी और विभिन्न संस्थानों से संपर्क करेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को चुनाव आयोग से मिलेगा और विभिन्न मीडिया कांफ्रेंसों के माध्यम से राज्य में यह मुद्दा उठाएगी। आदित्यनाथ और पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट और उत्तरी दिनाजपुर जिले के रायगंज में गणतंत्र बचाओ रैलियों को संबोधित करने वाले थे।

आदित्यनाथ ने टेलीफोन के माध्यम से इन रैलियों को

आदित्यनाथ ने टेलीफोन के माध्यम से इन रैलियों को संबोधित किया और पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार को जनविरोधी बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिन गिनती के रह गए हैं। पार्टी नेताओं ने कहा कि वैसे तो भाजपा को रैलियां करने की अनुमति दी गई थी लेकिन जिला प्रशसन ने इन दोनों स्थानों पर आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर को उतरने नहीं दिया। हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति नहीं मिलने पर आदित्यनाथ ने रैलियों में नहीं जाने का निर्णय लिया और उन्होंने टेलीफोन के माध्यम से उन्हें संबोधित किय। घोष ने कहा, यह नई बात नहीं है। जब भी हम कोई रैली आयोजित करते हैं तो वे उसमें बाधा खड़ी कर देते हैं। यह शर्मनाक है। लेकिन तृणमूल कांग्रेस यदि सोचती है कि वह रैलियां करने की या हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति नहीं देकर हमें रोक सकती है तो वह गलतफहमी में है।

RELATED ARTICLES

अयोध्या में फिर जीवंत हुई रामायण, सातों कांडों की भव्य झांकियों ने श्रद्धालुओं को कराया त्रेतायुग का एहसास

अयोध्या: दीपोत्सव के अवसर पर रामनगरी में निकली भव्य शोभायात्रा ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। रामपथ पर सजे रथों और रामायण के प्रसंगों...

वनटांगिया परिवारों के बीच दीपावली मनाएंगे सीएम योगी, 82 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर के जंगल तिकोनिया नंबर तीन गांव पहुंचकर वनटांगिया समुदाय के लोगों के साथ दीपावली की खुशियां साझा...

पीएम सूर्य घर योजना में यूपी का डंका, गुजरात-महाराष्ट्र को पछाड़ देश में बना नंबर-1

लखनऊ: उत्तर प्रदेश ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश पीएम सूर्य घर...

रामपथ पर जीवंत हुई रामायण की गाथा, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमी अयोध्या; 21 भव्य झांकियों ने मोहा मन

  अयोध्या: दसवें दीपोत्सव के अवसर पर रामपथ पर आस्था, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की गूंज, लोक कलाकारों के...

योगी सरकार का कर्मचारियों को दिवाली तोहफा! महंगाई भत्ता 58% से बढ़ाकर 63% किया, 1 जुलाई से मिलेगा लाभ

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली का बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ते...

ट्रंप की हत्या की मंशा से वॉशिंगटन पहुंचा शख्स! व्हाइट हाउस के पास कार से मिलीं 3 बंदूकें और दर्जनों कारतूस

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास...