back to top

‘मैं दो पेग पीके…’ सलमान खान ने गाया ऐसा गाना, चित्रांगदा सिंह के अंदाज ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी गायकी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ रिलीज हो गया है। इस रोमांटिक गाने में सलमान खान ने अपनी आवाज दी है। वहीं, वीडियो में चित्रांगदा सिंह का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। गाने के रिलीज होते ही इसकी चर्चा शुरू हो गई है।

सलमान के मजेदार कैप्शन ने भी खींचा ध्यान

सलमान खान अभिनय के अलावा गायकी, पेंटिंग और रियलिटी शो की मेजबानी में भी अपनी प्रतिभा दिखाते रहे हैं। इससे पहले वह ‘हैंगओवर’, ‘प्यार करो ना’ और ‘मैं हूं हीरो तेरा’ जैसे गानों को अपनी आवाज दे चुके हैं। अब उन्होंने ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ के जरिए एक बार फिर माइक संभाला है।

गाने को साझा करते हुए सलमान ने अपने खास अंदाज में लिखा, ‘रवाना होने का समय सुबह 5:12 बजे… फ्लाइट समय पर है, 2 पेग पीकर मैं अपनी सेक्सी ब्यूटी के साथ उड़ान भर रहा हूं… पता नहीं कहां लैंड करूंगा।’ उनके इस मजेदार कैप्शन ने भी प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित किया है।

लाल साड़ी में नजर आईं चित्रांगदा सिंह

गाने के वीडियो में चित्रांगदा सिंह बोल्ड और आकर्षक अंदाज में दिखाई दे रही हैं। लाल साड़ी में उनका लुक खास तौर पर ध्यान खींच रहा है। वीडियो में फिल्म ‘मातृभूमि’ की झलकियां भी शामिल की गई हैं। सलमान खान अपने साथियों और चित्रांगदा सिंह के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान म्यूजिक स्टूडियो में सलमान की मस्ती भी देखने को मिलती है।

हिमेश रेशमिया के निर्देशन में तैयार हुआ गाना

‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ को सलमान खान और मुस्कान ने अपनी आवाज दी है। गाने का संगीत निर्देशन हिमेश रेशमिया ने किया है, जबकि साजिद खान ने इसका संगीत तैयार करने के साथ ही बोल भी लिखे हैं। गाने के मजेदार बोल में सलमान गाते हैं, ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी का फैन बन गया हूं, मैं दो पेग पीके एरोप्लेन बन गया हूं।’ यही अंदाज इस गाने को चर्चा में ला रहा है।

बदल चुका है फिल्म का नाम, रिलीज डेट का इंतजार

सलमान खान की आगामी फिल्म की घोषणा शुरुआत में ‘बैटल ऑफ गलवान’ के नाम से की गई थी। बाद में इसका नाम बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन के चरण में है और इसमें कई बदलाव किए जा रहे हैं। हालांकि, फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

यूपी के 5 लाख घरों में लगेंगे रूफटॉप सोलर, 31 मार्च 2027 से पहले करें आवेदन; मिल सकती है 1.08 लाख तक सब्सिडी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है। प्रधानमंत्री सूर्य...

कथा के विरोध पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज, बोले- पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे राक्षस, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं

गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा और सनातन धर्म के विरोध को लेकर टिप्पणी की है। उत्तर प्रदेश के गोंडा...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

मध्य प्रदेश में पिता की हैवानियत, 6 साल की बेटी की हत्या कर पत्नी को भी किया लहूलुहान

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

बेटी राशा और बेटे के साथ महाकाल के दरबार पहुंचीं रवीना टंडन, बोलीं- आज का दिन मेरे लिए बेहद सौभाग्यशाली

उज्जैन: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन मंगलवार को अपने दोनों बच्चों के साथ उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन...

ग्रीस में रोमांटिक छुट्टियां मना रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिखी शानदार केमिस्ट्री; जेह की तस्वीर भी छाई

मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों ग्रीस में परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही...