back to top

मायावती बोलीं…5वीं बार बसपा सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ पूरी ताकत से जुटें पदाधिकारी

  •  मायावती ने बसपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मायावती ने बूथ स्तर तक चुनावी तैयारियों, उम्मीदवारों के चयन और समाज के सभी वर्गों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के काम की समीक्षा की।

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने बृहस्पतिवार को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बहुजन समाज के साथ-साथ उच्च जातियों के शोषित एवं गरीब लोगों को न्याय, सुरक्षा और सम्मान केवल बसपा सरकार में ही मिल सकता है। मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों से पांचवीं बार प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

बसपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मायावती ने बूथ स्तर तक चुनावी तैयारियों, उम्मीदवारों के चयन और समाज के सभी वर्गों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के काम की समीक्षा की। इस बैठक में प्रदेश के सभी 75 जिलों के जिलाध्यक्षों सहित विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी शामिल हुए। पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मायावती ने कांग्रेस, भाजपा और समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सभी दल बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान की बात तो करते हैं, लेकिन उसे सही तरीके से लागू करने में विफल रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने गरीबों, मजदूरों और बेरोजगार युवाओं के हितों की अनदेखी कर बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई और शोषण से परेशान बहुजन समाज अब अपने राजनीतिक अधिकारों के जरिए समस्याओं का समाधान चाहता है। इसके लिए चुनाव प्रक्रिया का स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय होना जरूरी है।

मायावती ने कहा कि बसपा की पिछली चार सरकारों ने कानून का शासन और सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर काम किया है। बैठक में उन्होंने 6 दिसंबर 2026 को लखनऊ के डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर आयोजित होने वाले महापरिनिर्वाण दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने का अनुरोध भी स्वीकार कर लिया। उन्होंने पदाधिकारियों को संगठन की कमियां तय समय में दूर करने और पूरी निष्ठा से चुनावी तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में श्रद्धा दुबे जैसा एक और मामला! आर्केस्ट्रा डांसर के आरोपों में उलझा युवक, मौत से पहले वीडियो में बोला- पुलिस ने दी...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। ठाकुरगंज क्षेत्र के लालाबाग निवासी देशराज उर्फ मनीष ने...

यूपी में 26 जनवरी तक जारी रहेगा सरकारी नौकरियों का अभियान, हर पांचवें दिन होगा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम: योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को सरकारी नौकरी देने के अभियान को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि...

पीलीभीत में महज 200 रुपये के लिए दिव्यांग युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में 200 रुपये के विवाद में एक दिव्यांग युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का...

सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से मिल सकते हैं सेहत को कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका

नई दिल्ली: सुबह का नाश्ता दिनभर की ऊर्जा और पोषण के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। रात के भोजन और सुबह के...

औषधीय गुणों से भरपूर है काला जीरा, वजन से लेकर पाचन तक में बताए जाते हैं फायदे; जानिए इस्तेमाल का तरीका

नई दिल्ली: भारतीय रसोई में जीरे का इस्तेमाल आमतौर पर भोजन में तड़का लगाने और स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन सामान्य...

तुलसी और शहद की चाय पीने से मिल सकते हैं कई फायदे, जानिए इम्युनिटी से लेकर दिल की सेहत तक इसका असर

नई दिल्ली: तुलसी को भारतीय घरों में औषधीय गुणों वाला पौधा माना जाता है। वहीं, शहद का इस्तेमाल भी लंबे समय से घरेलू नुस्खों...