back to top

Lucknow News : राजभवन के बाहर सड़क किनारे महिला ने बच्चे को दिया जन्म, कई बार कॉल करने पर भी नहीं पहुंची एम्बुलेंस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राजभवन के पास सड़क किनारे जन्में एक नवजात की मौत हो गई।साथ में मौजूद तीमारदार ने कई बार कॉल करने के बाद भी एम्बुलेंस नहीं पहुंची। इस मामले में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, मैंने घटना का संज्ञान लिया है और मैं घटनास्थल पर जा रहा हूं। प्रमुख सचिव ने मुझे बताया है कि यह परिवार रिक्शे से जा रहा था और यह घटना राजभवन के गेट नंबर 13 के पास हुई। खबरों के मुताबिक, नवजात को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुआ है।

मलिन बस्ती निवासी ब्रजेश सोनी टीटू की पत्नी रूपा (30) को पांच माह गर्भ था। उसे रविवार सुबह प्रसव पीड़ा होने लगी तो परिजन उसे लेकर झलकारीबाई अस्पताल पहुंचे। यहां किसी ने उसे देखा नहीं। दोपहर करीब 11.45 बजे भाभी रीता के साथ वह रिक्शे से वापस मॉल एवेन्यू घर जा रही थी तभी राजभवन के पास ही तेज प्रसव पीड़ा हुई। वहां तीमारदार ने एंबुलेंस सेवा पर कॉल किया लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची और महिला का सड़क पर ही गर्भपात हो गया।

सूचना पर चौकी इंचार्ज भानु प्रताप सिंह महिला सिपाही मृदुला व अन्य पुलिसवालों के साथ पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद ही एंबुलेंस सेवा 108 पहुंची। खून से लथपथ महिला को उसकी भाभी व सिपाही साथ लेकर झलकारीबाई अस्पताल पहुंचे। वहां मौके पर कोई डॉक्टर नहीं मिली। पुलिस ने महिला को लेबर रूम पहुंचवाया। उसके बाद उसका इलाज शुरू हुआ। मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि वह मामले की जांच करवाएंगे। मामले में दोषी लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह खबर भी पढ़े— वाराणसी में सर्व सेवा संघ भवन पर चला बुलडोजर, अखिलेश ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

RELATED ARTICLES

यूपी बोर्ड 2026 परिणाम घोषित, 10वीं में अंशिका-कशिश टॉपर, 12वीं में शिखा वर्मा अव्वल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए। परिषद के...

प्रधानमंत्री को विश्वगुरु पर मुरली मनोहर जोशी की बात सुननी चाहिए: कांग्रेस अध्यक्ष

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर ईंधन एवं उर्वरक की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप...

जर्मनी के रक्षा मंत्री के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत की: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जर्मनी के बर्लिन में अपने समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने...

गुरु का अपने ही नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

लखनऊ। देवगुरु बृहस्पति अप्रैल 2026 में पुनर्वसु नक्षत्र के द्वितीय चरण में प्रवेश कर रहे हैं। यह गोचर ज्योतिष की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण...

सुबह निकली बाबा की पालकी, साईं भजनों से सजी शाम

श्री साईं बाबा का स्थापना दिवसोत्सव पर पालकी, भजन संध्या व भंडारे का आयोजनलखनऊ। कुर्सी रोड, गौराबाग स्थित श्री साईं मंदिर का 16वां स्थापना...

कथक संस्थान में स्वस्थ महिला विकसित राष्ट्र पर संवाद

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. रश्मि चतुवेर्दी रहींलखनऊ। नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज 23 अप्रैल...

सीएम योगी करेंगे रश्मिरथी पर्व का शुभारंभ

दिनकर को समर्पित होगा तीन दिवसीय आयोजनआयोजन में साहित्य, राष्ट्रचिंतन, संस्कृति और प्रेरक विचारों का होगा अनूठा संगमलखनऊ। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कालजयी...

यूपी बोर्ड 2026 परिणाम घोषित, 10वीं में अंशिका-कशिश टॉपर, 12वीं में शिखा वर्मा अव्वल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए। परिषद के...

प्रधानमंत्री को विश्वगुरु पर मुरली मनोहर जोशी की बात सुननी चाहिए: कांग्रेस अध्यक्ष

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर ईंधन एवं उर्वरक की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप...