back to top

Loksabha Election 2019 : कांग्रेस ने बदली राज बब्बर की सीट, अब यहां से लड़ेंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख राज बब्बर फतेहपुर सीकरी से पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी होंगे। राज बब्बर को फतेहपुर सीकरी से प्रत्याशी बनाया गया है।

पहले उनके मुरादाबाद से चुनाव लडऩे की चर्चा थी

पहले उनके मुरादाबाद से चुनाव लडऩे की चर्चा थी। कांग्रेस ने मुरादाबाद से इमरान प्रतापगढिया को उम्मीदवार घोषित किया है। बब्बर 1999 और 2004 में आगरा सीट से निर्वाचित हुए थे। आगरा की सीट 2008 में सीमांकन के बाद सुरक्षित हो गई थी। बब्बर 2009 में फिरोजाबाद के उपचुनाव में भी विजई हुए थे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने भाषा को बताया कि राज बब्बर फतेहपुर सीकरी से पहले चुनाव लड़ चुके हैं और वह इस निर्वाचन क्षेत्र को भलीभांति समझते हैं। बब्बर 2009 के लोकसभा चुनाव में बसपा की सीमा उपाध्याय से 9936 मतों से हार गए थे।

उधर पार्टी सूत्रों ने बताया कि

उधर पार्टी सूत्रों ने बताया कि बब्बर मुरादाबाद सीट को लेकर सहज नहीं थे। इस सीट से भाजपा ने वर्तमान सांसद कुंवर सर्वेश कुमार को प्रत्याशी बनाया है। कुमार ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से पांच बार विधायक भी रहे हैं। लोकसभा चुनावों के लिए जारी प्रत्याशियों की सातवीं सूची में उत्तर प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। नसीमुद्दीन सिद्दीकी को बिजनौर से प्रत्याशी बनाया गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती के कभी बेहद करीबी रहे नसीमुद्दीन ने 2018 में बसपा से नाता तोड़ कांग्रेस का दामन थामा था।

कांग्रेस ने प्रवीन ऐरन को बरेली

कांग्रेस ने प्रवीन ऐरन को बरेली से प्रत्याशी बनाया है। ऐरन 2009 के लोकसभा चुनाव में बरेली से विजई हुए थे। कुख्यात डकैत रहे शिव कुमार पटेल उर्फ ददुआ के छोटे भाई बाल कुमार पटेल को बांदा से उम्मीदवार बनाया गया है। पटेल मिर्जापुर से सपा के सांसद रह चुके हैं। वह हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। ददुआ 2006 में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारा गया था। त्रिलोकीराम दिवाकर को हाथरस (अनुसूचित जाति) सीट से, प्रीता हरीत को आगरा (अनुसूचित जाति), वीरेन्द्र कुमार वर्मा को हरदोई (अनुसूचित जाति) और गिरीश चंद पासी को कौशाम्बी (अनुसूचित जाति) सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में श्रद्धा दुबे जैसा एक और मामला! आर्केस्ट्रा डांसर के आरोपों में उलझा युवक, मौत से पहले वीडियो में बोला- पुलिस ने दी...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। ठाकुरगंज क्षेत्र के लालाबाग निवासी देशराज उर्फ मनीष ने...

यूपी में 26 जनवरी तक जारी रहेगा सरकारी नौकरियों का अभियान, हर पांचवें दिन होगा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम: योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को सरकारी नौकरी देने के अभियान को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि...

पीलीभीत में महज 200 रुपये के लिए दिव्यांग युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में 200 रुपये के विवाद में एक दिव्यांग युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का...

सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से मिल सकते हैं सेहत को कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका

नई दिल्ली: सुबह का नाश्ता दिनभर की ऊर्जा और पोषण के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। रात के भोजन और सुबह के...

औषधीय गुणों से भरपूर है काला जीरा, वजन से लेकर पाचन तक में बताए जाते हैं फायदे; जानिए इस्तेमाल का तरीका

नई दिल्ली: भारतीय रसोई में जीरे का इस्तेमाल आमतौर पर भोजन में तड़का लगाने और स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन सामान्य...

तुलसी और शहद की चाय पीने से मिल सकते हैं कई फायदे, जानिए इम्युनिटी से लेकर दिल की सेहत तक इसका असर

नई दिल्ली: तुलसी को भारतीय घरों में औषधीय गुणों वाला पौधा माना जाता है। वहीं, शहद का इस्तेमाल भी लंबे समय से घरेलू नुस्खों...