back to top

Loksabha Election 2019: वोट बटोरने के लिए भाजपा के सभी नेता बने चौकीदार

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने ट्विटर प्रोफाइल पर अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द जोड़ने एवं अपने समर्थकों से मैं भी चौकीदार का संकल्प लेने की अपील करने के कुछ ही घंटों बाद मध्य प्रदेश में भी भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में मैं भी चौकीदार मुहिम शुरू हो गई है।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उसी तरह शुरू हुई है

यह मुहिम अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उसी तरह शुरू हुई है, जैसे वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने चाय पर चर्चा मुहिम चलाई थी। राजनीतिक गलियारों में मैं भी चौकीदार मुहिम को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस मुहिम के तहत मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित पार्टी के अनेक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने ट्विटर प्रोफाइल पर अपने नाम के आगे कल रात से चौकीदार शब्द जोड़ दिया है। चौहान के ट्विटर प्रोफाइल पर उनका नाम चौकीदार शिवराजसिंह चौहान लिखा हुआ है। चौहान ने ट्विटर में लिखा, देश के विकास की ज़िम्मेदारी हमारी भी है।

https://twitter.com/AmitShah/status/1107163540291571712

प्रति अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन करें

इस पावन मातृभूमि के प्रति अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन करें। राष्ट्र के नवनिर्माण में भागीदार बनें। आइए, सजग चौकीदार के साथ खड़े हों और देश को गुमराह करने वालों से भारत माता को बचाएं। नव भारत के निर्माण के लिए जुट जाएं। मैं भी चौकीदार। वहीं, राकेश सिंह ने अपने ट्विटर पर लिखा, जिसने भारत का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया है, वो है देश का चौकीदार। जो आतंक पर करे प्रहार, वो है देश का चौकीदार। जो भ्रष्टाचार पर करे वार, वो है देश का चौकीदार। और इसीलिए मैं भी चौकीदार। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने नरेन्द्र मोदी को नीचा दिखाने के लिए चाय वाला कहकर पुकारा था। यह शब्द मोदी के लिए चुनाव में संजीवनी साबित हुआ था।

चाय पर चर्चा मुहिम चलाई थी

इस शब्द के बाद भाजपा ने तब चाय पर चर्चा मुहिम चलाई थी, जिसका फायदा भाजपा को मिला था और कांग्रेस उस चुनाव में बुरी तरह से पराजित हुई थी। तब भाजपा बहुमत के साथ केन्द्र में सत्ता में आई थी और देश में 30 साल बाद किसी एक दल को देश में स्पष्ट बहुमत मिला था। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लडऩे के लिए अपने आपको देश का चौकीदार कहा था। इसके बाद कांग्रेस ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे में हुई कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मोदी पर निशाना साधते करते हुए कहा था कि देश का चौकीदार चोर है । मोदी ने शनिवार को अपने समर्थकों से अपील की थी कि वे मैं भी चौकीदार का संकल्प लें। उन्होंने कहा था कि वह भ्रष्टाचार और सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ाई में अकेले नहीं हैं।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...