back to top

Lok Sabha Elections2019: शाम पांच बजे तक लगभग 62% मतदान हुआ

भोपाल। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में मध्य प्रदेश में रविवार शाम पांच बजे तक तक आठ सीटों पर लगभग 62 फीसदी मतदान हुआ। मतदान के दौरान 58 वर्षीय एक महिला मतदाता की दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई। इसके अलावा मतदान में ड्यूटी पर तैनात एक पीठासीन अधिकारी सहित दो कर्मचारियों की दिल का दौरा पडऩे से मृत्यु हो गई।

सभी स्थानों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों के लिए शाम पांच बजे तक लगभग 62 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि शाम पांच तक देवास में 67.46 प्रतिशत, उज्जैन में 65.49 प्रतिशत, मंदसौर में 67.52 प्रतिशत, रतलाम में 62.29 प्रतिशत, धार में 62.08 प्रतिशत, इंदौर में 54.82 प्रतिशत, खरगोन में 59.95 प्रतिशत एवं खण्डवा में 59.99 प्रतिशत मतदान हुआ।

मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) वी एल कांता राव ने बताया कि रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट के सैलाना विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र पर 58 वर्षीय महिला मतदाता गेंदाबाई की मतदान के लिए कतार में खड़े रहने के दौरान दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सुबह मतदान शुरु होने के बाद छह जगह मतदान के बहिष्कार की सूचना प्राप्त हुई थी।

इस पर तुरंत कार्वाई करते हुए लोगों को समझा-बुझाकर सामान्य तौर पर मतदान कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इनमें से केवल एक जगह मंदसौर लोकसभा सीट के सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र पर अब तक केवल चार मत डाले गए हैं जबकि यहां कुल 646 मतदाता दर्ज हैं।

राव ने बताया कि संसदीय क्षेत्र देवास के अंतर्गत शाजापुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 262 के पीठासीन अधिकारी अनिल नेमा की शनिवार रात मतदान केन्द्र पर दिल का दौरा पडऩे से मृत्यु हो गई है। उन्होंने बताया कि इनके अलावा, संसदीय क्षेत्र धार के अंतर्गत कुक्षी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र 170- जलवट में बीएलओ गारू सिंह चोगड़ की भी रविवार सुबह दिल का दौरा पडऩे से मृत्यु हुई है।

उनकी ड्यूट आज मतदान केन्द्र की व्यवस्थाओं को लेकर लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि सातवें चरण में प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों के एक करोड़ 49 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके 82 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि इन सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

वाराणसी में जलभराव पर मंत्री एके शर्मा की सख्ती, अधिशासी अभियंता निलंबित

चौकाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन एवं गोईठहां एसटीपी के पम्प समय से संचालित न करने पर हुई कार्रवाई नगर विकास मंत्री के वाराणसी भ्रमण...

एस्सार की ईईटी रिटेल 40 करोड़ पाउंड में ब्रिटिश कंपनी एसजीएन का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन की खुदरा इकाई ने ब्रिटेन की पेट्रोल पंप संचालक कंपनी एसजीएन रिटेल का अधिग्रहण करने के लिए करार किया है।...

त्योहारी सत्र से पहले अमेजन ने भारत में बढ़ाया नेटवर्क, 150 डिलिवरी स्टेशन जोड़े

 नयी दिल्ली। ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन ने सोमवार को आगामी त्योहारी सत्र से पहले भारत में अपने परिचालन नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की।...

हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो कृतियों का लोकार्पण

'संक्रान्ति का संहार और काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक में हैं प्रमाणित तथ्य लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस...

पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता, गणपति बप्पा मोरया के लगे जयकारे

सुबह से ही शहर के पंडालों में जुटने लगी भक्तों की भीड़, घरों व पंडालों में विधि-विधान से हुई मूर्ति स्थापना लखनऊ। सुखकर्ता दु:खहर्ता...

संगीत और कला के अध्ययन में हिन्दी भाषा और साहित्य का प्रयोग अनिवार्य है : प्रो. मांडवी सिंह

हिन्दी दिवस पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में काव्य-पाठ एवं व्याख्यान का आयोजन लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के सुजान सभागार...

भक्ति संध्या के साथ मना पर्युषण पर्व का सातवां दिन

लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री जैन श्वेतांबर जैन दादाबाड़ी में चल रहे पर्युषण पर्व के सातवें दिन धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भक्ति संध्या का आयोजन...

कहानी, कविता व निबन्ध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन हिन्दी भवन के निराला सभागार में किया गया। दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की...

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा हरतालिका तीज व्रत

लखनऊ। भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया हरितालिका तीज के व्रत से पहले महिलाओं ने देर रात कलेवा कर इस कठिन निर्जला व्रत की शुरूआत की।...