back to top

लोकसभा चुनाव 2019: प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे

देहरादून। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के लिये चुनाव प्रचार करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तराखंड प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान वह विश्वप्रसिद्ध हिमालयी धामों केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करेंगे।

अपने दो दिवसीय दौरे में प्रधानमंत्री

अपने दो दिवसीय दौरे में प्रधानमंत्री शनिवार को केदारनाथ और रविवार को बद्रीनाथ जायेंगे। प्रधानमंत्री सुबह जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचे जहां से कुछ देर बाद वह सीधे सीधे केदारनाथ के लिये रवाना होंगे।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) अशोक कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि मोदी के आगमन से उत्तराखंड की जनता और भाजपा बहुत उत्साहित है। प्रधानमंत्री के इस दौरे का मकसद पूरी तरह से आध्यात्मिक है।

केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने

केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद मोदी केदारनाथ क्षेत्र में बनी ध्यान गुफा में ध्यान भी करेंगे। इसके अलावा वह केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा भी लेंगे। प्रधानमंत्री का पिछले दो साल में केदारनाथ का यह चौथा दौरा है।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...