back to top

Lok Sabha Elections 2019: झारखंड में चार सीटों के लिए 64.19 प्रतिशत मतदान

रांची। लोकसभा चुनाव के तहत झारखंड में दूसरे चरण में और देश के पांचवें चरण में सोमवार को राजधानी रांची, खूंटी, कोडरमा और हजारीबाग समेत कुल चार लोकसभा सीटों के लिए पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से कुल 64.19 प्रतिशत मतदान की रिपोर्ट है। इस दौर में कुल 61 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के भाग्य का फैसला आज ईवीएम मशीनों में बंद हो गया। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल खियांग्ते ने बताया कि 05 कोडरमा, 8- रांची, 11-खूंटी (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) और 14-हजारीबाग लोकसभा सीट के लिए आज सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ और मतदान संपन्न होने तक कुल 64.19 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि वोट का प्रतिशत आगे और बढ़ सकता है क्योंकि अनेक दूरस्थ स्थानों से अभी रिपोर्ट आना बाकी है।

रांची में कुल 63.94 प्रतिशत

रांची में कुल 63.94 प्रतिशत, खूंटी में 64.1, कोडरमा में 65.7 और हजारीबाग में 62.91 प्रतिशत मतदान हुआ। झारखंड के दूसरे चरण में जहां रांची से सर्वाधिक बीस उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे वहीं खूंटी सीट से सबसे कम 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इससे पहले पहले चरण में 29 अप्रैल को झारखंड में पलामू, चतरा और लोहरदगा के लिए मतदान संपन्न हो चुका है जिसमें शांतिपूर्ण ढंग से कुल 64.95 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की हिंसा की कोई खबर नहीं मिली थी। आज के मतदान में अब तक कहीं से भी किसी भी प्रकार की हिंसा या अशांति की कोई खबर नहीं है।

RELATED ARTICLES

सरोजनीनगर की डिजिटल लाइब्रेरी की पहल अब गांव-गांव पहुंचेगी

223 ग्राम पंचायतों में होगा विस्तार, प्रदेश स्तर पर ले रहा आकार अभियानलखनऊ। सरोजनीनगर में वर्ष 2022 में शुरू की गई डिजिटल शिक्षा...

दुबग्गा में अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त, अलीगंज समेत 08 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । दुबग्गा के हैयात नगर में अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे 01 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स पर सोमवार को एलडीए का बुलडोजर चला।...

सिंगापुर की विशेषज्ञ टीम ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अध्ययन

फोटो नगर लखनऊ। सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्था प्लास्टिक कचरा खत्म करने के लिए गठबंधन के विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम...

बेटियों को नेतृत्व और सुरक्षा का कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित

9 से 24 सितंबर तक प्रयागराज में नौ बैचों में होगी टीओटी एवं मास्टर ट्रेनर कार्यशालालखनऊ। प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के साथ...

स्वच्छ हवा में यूपी का परचम, इंदौर को पीछे छोड लखनऊ देश में नंबर-1

आगरा, गाजियाबाद, कानपुर और प्रयागराज समेत 16 शहरों ने टॉप रैंकिंग में बनाई जगह वार्ड स्तर पर भी यूपी की उपलब्धि, लखनऊ का...

नई पीढ़ी ग्लोबल हो, लेकिन जड़ों से जुड़ी रहे, हृदय में भारत हो : सीएम योगी

वेंकटचलम (नेल्लोर)। स्वर्ण भारत ट्रस्ट के 25वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर...