back to top

लक्ष्मण के बाद अब सामने आईं माता सीता, साई पल्लवी के नए लुक ने बढ़ाया ‘रामायण’ का रोमांच…वीडियो देखें

नई दिल्ली। दिवाली से पहले सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म के मेकर्स भी एक के बाद एक नए पोस्टर और प्रोमो जारी कर फैंस की उत्सुकता बनाए हुए हैं। लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे का लुक सामने आने के बाद अब माता सीता के रूप में साई पल्लवी की पहली झलक जारी कर दी गई है।

मेकर्स ने साई पल्लवी का प्रोमो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, धरती की पुत्री, मिथिला की राजकुमारी, प्यार से बंधी और धर्म से प्रेरित। सीता के रूप में साई पल्लवी। इसके साथ ही दर्शकों को फिल्म का सिनेमाई अनुभव लेने के लिए 5 नवंबर से दुनिया भर के सिनेमाघरों में आने का संदेश भी दिया गया है। मेकर्स के मुताबिक फिल्म सभी प्रीमियम फॉर्मेट में दिखाई जाएगी।

सीता के अलग-अलग रूपों में नजर आईं साई पल्लवी

जारी किए गए प्रोमो में साई पल्लवी माता सीता के अलग-अलग रूपों में दिखाई दे रही हैं। इसमें विवाह से पहले मिथिला की राजकुमारी, विवाह के बाद का स्वरूप और वनवास के दौरान की झलक देखने को मिलती है। उनके चेहरे की सादगी और भाव-भंगिमा ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।

प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई लोगों ने साई पल्लवी के लुक और उनकी सादगी की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा कि वह साई पल्लवी को माता सीता के रूप में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। वहीं दूसरे यूजर ने उनके लुक को ‘परफेक्ट सीता’ बताया। एक अन्य प्रशंसक ने उन्हें ‘द यूनिवर्सल प्रिंसेस’ कहा।

दो भागों में रिलीज होगी रामायण

नमित मल्होत्रा के निर्माण में बन रही फिल्म ‘रामायण’ दो भागों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि यश रावण का किरदार निभाएंगे। साई पल्लवी माता सीता और सनी देओल हनुमान की भूमिका में दिखाई देंगे।

फिल्म में कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। लगातार जारी हो रहे किरदारों के लुक और प्रोमो ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

RELATED ARTICLES

यूपी के 5 लाख घरों में लगेंगे रूफटॉप सोलर, 31 मार्च 2027 से पहले करें आवेदन; मिल सकती है 1.08 लाख तक सब्सिडी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है। प्रधानमंत्री सूर्य...

कथा के विरोध पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज, बोले- पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे राक्षस, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं

गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा और सनातन धर्म के विरोध को लेकर टिप्पणी की है। उत्तर प्रदेश के गोंडा...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

मध्य प्रदेश में पिता की हैवानियत, 6 साल की बेटी की हत्या कर पत्नी को भी किया लहूलुहान

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

बेटी राशा और बेटे के साथ महाकाल के दरबार पहुंचीं रवीना टंडन, बोलीं- आज का दिन मेरे लिए बेहद सौभाग्यशाली

उज्जैन: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन मंगलवार को अपने दोनों बच्चों के साथ उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन...

ग्रीस में रोमांटिक छुट्टियां मना रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिखी शानदार केमिस्ट्री; जेह की तस्वीर भी छाई

मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों ग्रीस में परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही...