back to top

लखीमपुर खीरी में तेंदुआ सात वर्षीय लड़की को उठा ले गया, क्षत-विक्षत शव बरामद

लखीमपुर खीरी । लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार शाम घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया और उसे जबड़ों में दबाकर गन्ने के खेतों में ले गया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह खेत से बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, घटना पधुआ थाना क्षेत्र के बोझिया गांव की है। बच्ची की पहचान सान्या (7) के रूप में हुई है। उसके पिता संपति गिरी ने बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे सान्या घर के बाहर खेल रही थी, तभी तेंदुआ उसे उठाकर पास के गन्ने के खेतों की ओर ले गया। बच्ची के पिता और अन्य ग्रामीणों ने तेंदुए का पीछा कर उसकी तलाश की, लेकिन बच्ची का पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर पधुआ थाना प्रभारी मोहित पुंडीर पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, अंधेरा और दुर्गम इलाके के कारण अभियान रोकना पड़ा और मंगलवार सुबह फिर शुरू किया गया।

पुंडीर ने बताया कि मंगलवार सुबह गन्ने के खेत से बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। धौरहरा के वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने तेंदुए के हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि इलाके में गश्त और तलाश अभियान तेज किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की। बोझिया गांव दुधवा बफर जोन के धौरहरा वन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

RELATED ARTICLES

यूपी के 5 लाख घरों में लगेंगे रूफटॉप सोलर, 31 मार्च 2027 से पहले करें आवेदन; मिल सकती है 1.08 लाख तक सब्सिडी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है। प्रधानमंत्री सूर्य...

कथा के विरोध पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज, बोले- पहले यज्ञ में हड्डियां डालते थे राक्षस, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं

गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा और सनातन धर्म के विरोध को लेकर टिप्पणी की है। उत्तर प्रदेश के गोंडा...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

मध्य प्रदेश में पिता की हैवानियत, 6 साल की बेटी की हत्या कर पत्नी को भी किया लहूलुहान

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी...

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन इस दिन होगा रिलीज, फिर दिखेगा बेला का बिंदास अंदाज

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडे की चर्चित वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख सामने आ गई है। करण जौहर के...

बेटी राशा और बेटे के साथ महाकाल के दरबार पहुंचीं रवीना टंडन, बोलीं- आज का दिन मेरे लिए बेहद सौभाग्यशाली

उज्जैन: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन मंगलवार को अपने दोनों बच्चों के साथ उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन...

ग्रीस में रोमांटिक छुट्टियां मना रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिखी शानदार केमिस्ट्री; जेह की तस्वीर भी छाई

मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों ग्रीस में परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही...